चीन की ओर बदला Donald Trump का रुख, Tariff पर रोक लगाने का किया ऐलान

Written by

in

नई दिल्ली: भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ और चीन के लिए टैरिफ पर 90 दिन की रोक के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख चीन की ओर बदलता हुआ दिख रहा है। अप्रैल में जिस चीन पर उन्होंने भारी भरकम शुल्क लगाए थे अब उसको रियायत देते हुए उन्होंने टैरिफ पर रोक लगाने का ऐलान कर दिया है। अमेरिका ने 90 दिनों के लिए चीनी सामान पर लगाए गए एक्स्ट्रा टैरिफ पर रोक लगा दी है। नवंबर तक यह रियायत ऐसे ही जारी रहेगी। सिर्फ यही नहीं ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तारीफ करना भी शुरु कर दिया है।

मंगलवार को एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करके अमेरिका औऱ चीन ने यह घोषणा की है कि दोनों देशों ने एक-दूसरे पर एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया था उस पर सस्पेंशन 90 दिनों के लिए और भी ज्यादा बढ़ाया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट करके इस बात की घोषणा की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि – ‘मैंने अभी एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं इसके बाद चीन पर टैरिफ सस्पेंशन 90 दिनों के लिए बढ़ जाएगा। समझौते से जुड़ी बाकी सभी चीजें समान रहेगी। अमेरिका के इस फैसले पर चीन ने भी खुशी जताई है’।

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन और स्टॉकहॉम में ट्रंड को लेकर दोनों देशों में बैठक हुई। इस पर 90 दिनों के लिए रोक लगाने का फैसला किया गया है। फिलहाल अमेरिका ने चीनी सामानों पर 30 फीसदी टैरिफ लगाया है। अप्रैल में अमेरिका ने चीन पर 245 फीसदी तक टैरिफ लगाने की धमकी दी थी और चीन ने इसके जलाब में 125 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कही थी। अब टैरिफ होल्ड किए जाने का अर्थ है कि चीन से अमेरिका जाने वाले सामानों पर बस 30 फीसदी टैरिफ ही लगेगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते चरणबद्ध तरीके से सहजता की ओर आगे बढ़ते जा रहे हैं। इससे बाजारों को स्थिर करने और वैश्विक व्यापार के समर्थन में मदद मिलेगी। इसके साथ ही द्विपक्षीय रिश्तों के लिए पॉजिटिव माहौल बनाने में भी मदद मिलेगी।

अमेरिकी मीडिया वॉल स्ट्रीट जर्नल और सीएनबीसी के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर लगने वाले टैरिफ पर रोक 90 दिनों के लिए और भी बढ़ा दी है। मंगलवार को रोक खत्म होने वाली थी जिसको तीन महीने के लिए और भी बढ़ा दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तारीफ भी की और यहां तक कहा है कि उनके जिनपिंग के साथ अच्छे रिश्ते हैं और चीन काफी अच्छा व्यवहार भी कर रहा है।

अमेरिका ने भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसमें 25% टैरिफ है और बाकी के 25% रुस से तेल खरीदने के लिए पेनल्टी लगा दी गई है। ट्रंप को आपत्ति है कि भारत रुस से तेल खरीद रहा है परंतु चीन पर उन्होंने कोई भी पेनल्टी नहीं लगाई है जबकि वो भी रुस से ही तेल खरीदता है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस से जब इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ट्रंप इस बारे में अभी सोच रहे हैं परंतु उन्होंने अभी तक कोई भी फैसला नहीं किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *