Blog

  • Punjab: श्रद्धालुओं से भरे छोटा हाथी पलटने से एक की मौत, 2 बच्चों समेत 10 घायल

    Punjab: श्रद्धालुओं से भरे छोटा हाथी पलटने से एक की मौत, 2 बच्चों समेत 10 घायल

    कपूरथलाः गांव कांजली के पास श्रद्धालुओं से भरा छोटा हाथी पलटने से एक की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 2 बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया है। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ. सिद्धार्थ बिंद्रा ने बताया कि घायल श्रद्धालुओं के मुताबिक अमृतसर के मेहता गांव से कुछ श्रद्धालु छोटे हाथी पर सवार होकर नकोदर स्थित एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने जा रहे थे।

    रास्ते में गांव कांजली के पास टायर फटने से उनका हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि जब वे गांव कांजली के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी का टायर फट गया। जिससे छोटा हाथी अचानक पलट गया। इस हादसे में 2 छोटे बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए। इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया। डॉ. सिद्धार्थ बिंद्रा ने बताया कि घायल मनजोत सिंह (23) पुत्र मंगल सिंह निवासी मेहता की इलाज के दौरान मौत हो गई और अन्य 10 लोगों का इलाज चल रहा है। इस संबंध में संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Jalandhar: इस इलाके में शव बरामद, हत्या की आशंका

    Jalandhar: इस इलाके में शव बरामद, हत्या की आशंका

    जालंधर, ENS: कैंट में आर्मी गोल्फ ग्राउंड से सटे इलाके में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। व्यक्ति का शव सेना के आधिकारिक क्षेत्र से मिलने के बाद सेना जांच में जुट गई है। लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा हैकि शव करीब 4 से 5 दिन पुराना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैंट थाने में तैनात एएसआई चैन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उक्त इलाके में एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

    जब उन्होंने मौके पर जाकर शव को देखा तो उसमें कीड़े पड़े हुए थे। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह शव 4 से 5 दिन पुराना है। यह इलाका सेना के अधिकार क्षेत्र में आता है और सुनसान इलाका होने के कारण यहां लोग कम ही आते हैं। इस कारण वहां पड़े शव के बारे में किसी को पता नहीं चल सका।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही टीम जांच के लिए मौके पर पहुंच गई। मृतक व्यक्ति प्रवासी मजदूर लग रहा है। उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल जालंधर के शवगृह में रखवा दिया है। अगर 72 घंटे में उसकी पहचान नहीं हो पाती है तो पुलिस खुद ही शव का अंतिम संस्कार कर देगी।

  • Punjab: करंट से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार ने किया प्रदशर्न, XEN और SDO पर FIR की मांग, देखें वीडियो

    Punjab: करंट से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार ने किया प्रदशर्न, XEN और SDO पर FIR की मांग, देखें वीडियो

    लुधियानाः चौड़ी सड़क डिवीजन नंबर 3 निवासी दिव्यांशु की वीरवार को करंट लगने से मौत हो गई। दिव्यांशु बारिश में नहाने और दुकान से कुछ सामान खरीदने के लिए घर से निकला था। दिव्यांशु के परिजनों ने दिव्यांशु का शव बीच सड़क पर रखकर रात 11:45 बजे तक प्रदर्शन किया। दिव्यांशु की मां नीलम और बहन स्नेहा ने बताया कि उनके भाई का जन्मदिन शुक्रवार 28 जून को है। जन्मदिन से एक दिन पहले उनके बेटे को करंट लग गया, जिसके लिए पावरकॉम के अधिकारी जिम्मेदार हैं। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बिजली के खंभे पर तार खुले छोड़ने वाले जिम्मेदार अधिकारियों एक्सईएन और एसडीओ के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

    धरने की सूचना मिलने पर एसडीएम विकास हीरा व एसीपी आकर्षि जैन तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिवार से मुलाकात की। उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन परिवार इस बात पर अड़ा है कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़ितों को समर्थन देने समाजसेवी गौरव (सच्चा यादव), अशोक थापर, त्रिभुवन थापर आदि पहुंचे। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि मानसून की यह पहली बारिश है। आए दिन बिजली के तारों में स्पार्किंग होती रहती है, लेकिन पावरकॉम के कर्मचारी कभी भी तारों को टैप करने या ठीक करने के लिए क्षेत्र में नहीं आते।

    समाजसेवी सच्चा यादव ने कहा कि एक दिन में बिजली का झटका लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है। सत्ता में आने के लिए सरकार ने लोगों से जो वादे किए थे, वे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। सरकार लोगों को मुफ्त बिजली देने की बजाय दो रुपये प्रति यूनिट बिजली दे, ताकि पावरकॉम द्वारा एकत्र राजस्व से विभाग के अन्य कार्य किए जा सकें। शहर में लाइनमैन की कमी है, उसे पूरा किया जाना चाहिए। फिलहाल अधिकारियों के निर्देश पर पीड़ित परिवार ने दिव्यांशु के शव को सड़क से हटा दिया है। परिवार के मुताबिक जब तक आज कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती या परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी नहीं मिलती, तब तक बच्चे का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

  • Punjab: दिन दहाड़े घर में घुसे नकाबपोशों ने नाबालिग को चारपाई से बांधकर पीटा

    Punjab: दिन दहाड़े घर में घुसे नकाबपोशों ने नाबालिग को चारपाई से बांधकर पीटा

    श्री मुक्तसर साहिबः मुक्तसर की मिडवे कॉलोनी में दिन दिहाड़े गुंडागर्दी देखने को मिली। दो नाकाबपोश युवक एक मजदूर के घर में घुसे और उसकी अकेली घर में मौजूद नाबालिग बेटी को चारपाई से बांध कर मारपीट की। उसके द्वारा शोर मचाने पर आरोपित भाग निकले। जानकारी देते हुए मिडवे कॉलोनी गली नंबर दो निकट बूटा गिल की ढाणी चक्क बीड़ सरकार निवासी दारा सिंह ने बताया कि वे रिक्शा रेहड़ा चलाने की मजदूरी करता है और उसकी पत्नी खेतों में मजदूरी करती है। उनके काम पर जाने से घर में 13 वर्षीय बेटी किरण अकेली रहती है। गुरुवार की दोपहर दो नौजवान उनके घर में मुंह बांध कर घुसे और बेटी को अकेला देख कर पहले उसके साथ मारपीट की।

    उसके माथे पर कांच की बोतल मार दी और फिर उसे चुनरी से चारपाई से बांध दिया। बेटी का मुंह भी चुनरी से बंद कर दिया गया। परंतु बावजूद उसके शोर मचाने पर आरोपी भागने निकले। इसके बाद आसपास रहने वाले लोग इकट्ठे हो गए लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले थे। पड़ोसियों ने आकर बेटी को चारपाई से खोला। आरोपियों की अब क्या मंशा थी उसे कुछ नहीं पता लेकिन दिन दहाड़े सरेआम किसी के घर में घुस कर वारदात करना पुलिस की कारगुजारी पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के बारे पता लगाने की मांग की है। उधर,थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • आया नया OTT App, सिर्फ 36 रुपये में मिलेगा 365 दिन का सब्सक्रिप्शन

    आया नया OTT App, सिर्फ 36 रुपये में मिलेगा 365 दिन का सब्सक्रिप्शन

    नई दिल्लीः लोगों के मनोरंजन के लिए नया एप लांच हुआ है। स्मार्टफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने के साथ ही लोगों को मनोरंजन का तरीका भी बदल गया है। जहां पहले लोग टीवी चैनल्स पर निर्भर रहते थे वहीं अब इनकी जगह OTT प्लेटफॉर्म ने ले ली है। पिछले कुछ समय में भारत में भी ओटीटी स्ट्रीमिंग करने वालों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है। अगर आप भी ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो आपको बता दें कि एक नए ऐप ने दस्तक दे दी है। 

    दरअसल इस समय जितने भी ओटीटी प्लेटफॉर्म मौजूद हैं उनमें एंटरटेनमेंट के लिए कंटेंट की लंबी चौड़ी लिस्ट मौजूद है। लेकिन जब धार्मिंक कंटेंट की बात आती है तो एक भी ऐसा प्लेटफॉर्म मौजूद नहीं है जिसका नाम तुरंत दिमाग में आ जाए। बहुत कम प्लेटफॉर्म हैं जिनमें सीमित मात्रा में धार्मिक कंटेंट उपलब्ध कराया जाता है।

    अगर आप धार्मिक कंटेंट देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। धार्मिक कंटेंट देखने वालों के लिए अब एक नया OTT ऐप आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में Hari OM नाम का एक नया ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है जो कि पूरी तरह से धार्मिक कंटेंट पर आधारित होगा। Hari OM  ऐप को 20 से ज्यादा धार्मिक कथाओं के साथ शुरू किया गया है। इसमें आपको छाया ग्रह राहु केतु, श्री तिरुपति बालाजी, मा सरस्वती, जय जगन्नाथ, मा लक्ष्मी समेत कई सारी कथाएं मिलने वाली हैं। 

  • बारिश से Airport के टर्मिनल 1 की गिरी छत, 6 घायल, देखें वीडियो

    बारिश से Airport के टर्मिनल 1 की गिरी छत, 6 घायल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के टर्मिनट-1 पर बारिश की वजह से छत गिरने से वहां मौजूद कई कारें दब गईं। हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची है। रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिरने से छह लोग घायल हो गए। मलबा कई कारों और टैक्सियों के ऊपर गिरा। 

    उन्होंने बताया कि घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि छत की शीट के अलावा, सपोर्ट बीम भी ढह गई, जिससे टर्मिनल के पिक-अप और ड्रॉप क्षेत्र में खड़ी कारों को नुकसान पहुंचा। क्षतिग्रस्त वाहनों में कोई और न फंसा हो, ये सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

    अधिकारियों ने कहा कि छह में से एक को कार से बचाया गया, जिस पर लोहे की बीम गिरी थी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे डीएफएस को घटना के बारे में कॉल मिलने के बाद तीन दमकल गाड़ियों को हवाईअड्डे पर भेजा गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, ‘टी1 दिल्ली एयरपोर्ट पर छत गिरने की घटना पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहा हूं. हादसे पर सबसे पहले रिस्पांस करने वाली टीम घटनास्थल पर काम कर रही है। साथ ही एयरलाइंस को टी1 पर सभी प्रभावित यात्रियों की सहायता करने की सलाह दी गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बचाव कार्य अभी भी जारी है।’