Blog

  • Jalandhar: चौथे राउंड में Mohinder Bhagat की पकड़ जारी, दूसरे नंबर पर Surinder Kaur कायम

    Jalandhar: चौथे राउंड में Mohinder Bhagat की पकड़ जारी, दूसरे नंबर पर Surinder Kaur कायम

    जालंधर, ENS: पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आज यानी शनिवार को सुबह करीब 8 बजे से वोटों गिनती जारी हो गई। चौथे Round में Mohinder Bhagat ने बनाई लीड। Mohinder Bhagat 18469, Surinder Kaur 6871 जबकि Sheetal Angural 3638 मतों से आगे चल रहे है।

    पहले दो राउंड की गिनती में मोहिंदर भगत आगे चल रहे है, जबकि दूसरे नंबर सुरिंदर कौर है और तीसरे शीतल अंगुराल है। पहले Round में Mohinder Bhagat 3971, Surinder Kaur 1722, Sheetal Angural 1073 आगे चल रहे। इसी के साथ दूसरे राउंड में Mohinder Bhagat 9497, Surinder Kaur 3161, जबकि Sheetal Angural 1854 मतों से आगे चल रहे है। तीसरे Round में Mohinder Bhagat ने बनाई लीड, Mohinder Bhagat 13847, Surinder Kaur 4938 जबकि Sheetal Angural 2782 आगे चल रहे।

     

  • सुबह-सुबह हुआ हादसा, बेकाबू होकर पलटी Scorpio, 2 की मौ’त

    सुबह-सुबह हुआ हादसा, बेकाबू होकर पलटी Scorpio, 2 की मौ’त

    नई दिल्ली : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलटने से चकनाचूर हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से एक हालत गंभीर बनी हुई हैं। हादसा शनिवार सुबह करीब 4 बजे लालसोट के राहुवास थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो दिल्ली से महाराष्ट्र की ओर जा रही थी।

    इस दौरान पिलर संख्या 206 कुंतलवास पुलिया के पास बेकाबू होकर पलट गई। एक्सीडेंट के कारण का अभी पता नहीं लग सका है। हादसे में चंडीगढ़ (पंजाब) निवासी सोनू पुत्र जगदेव सिंह (40), शरण वीर सिंह (36) पुत्र सुखदेव सिंह की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से गंभीर घायल कमर जीत सिंह को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर जयपुर के लिए रेफर कर दिया। मृतकों के शवों को दौसा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

  • Jalandhar: वोटिंग जारी होने के दौरान शीतल अंगुराल का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: वोटिंग जारी होने के दौरान शीतल अंगुराल का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आज यानी शनिवार को सुबह करीब 8 बजे से वोटों गिनती जारी हो गई। तीसरे Round में Mohinder Bhagat ने बनाई लीड, Mohinder Bhagat 13847, Surinder Kaur 4938 जबकि Sheetal Angural 2782 आगे चल रहे। वहीं तीसरे राउंड के बाद शीतल अंगुराल मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी गिनती जारी है। शीतल अंगुराल ने कहा कि अभी भगत बिरादरी के हलके के राउंड की गिनती हुई है। उन्होंने कहा कि अन्य राउंड की गिनती के बाद नतीजा काफी अच्छा आएंगा।

  • Punjab: Overspeed टिप्पर चालक ने 3 कारों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab: Overspeed टिप्पर चालक ने 3 कारों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में जवद्दी पुल नजदीक ओवर स्पीड टिप्पर चालक ने 3 कारों को जबरदस्त टक्कर मारी। हादसा इतना भयावक था कि कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कारों के ड्राइवर और बीच बैठे लोगों को सुरक्षित राहगीरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। हादसे में ब्रिजा, सियाज और ब्रिजा, सियाज और बेलीनो थी। हादसे में कई कारों के एयर बैग भी खुल गए। जानकारी देते हुए कार चालक जगजीवन कुमार ने कहा कि वह पुल से नीचे गाड़ी सियाज उतार रहा था। तभी तेजरफ्तार टिप्पर चालक ने उसे जबरदस्त टक्कर मारी। उसके आगे जा रही ब्रिजा कार को भी उससे टक्कर लग गई।

    टक्कर लगने से उसकी गाड़ी घुम गई। जगजीवन ने कहा कि वह जालंधर से लुधियाना आया था। लोगों ने टिप्पर चालक को रोक लिया है। टिप्पर के मालिक को जब शिकायत की तो वह मौके पर आने का बजाए क्षतिग्रस्त गाड़ियों की तस्वीरें ड्राइवर से मंगवा रहा है। ब्रिजा कार चालने सक्षम गोयल ने कहा कि टिप्पर चालक ओवर स्पीड था।

    वेरका प्लांट से ही उसकी गाड़ी असंतुलित नजर आ रही थी। सक्षम मुताबिक वह जवद्दी पुल से उतर रहे थे। अचानक टिप्पर ने सियाज कार को टक्कर मारी और सियाज कार उनकी कार से जा टकराई। हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर को काबू कर लिया। लोगों ने ही पुलिस को सूचित किया। सक्षम मुताबिक ड्राइवर नशे की हालत में लग रहा है। उधर, टिप्पर के ड्राइवर का कहना है कि गाड़ी की ब्रेक फेल हो जाने के कारण ये हादसा हुआ है।

  • ByPoll Result Live : मतगणना जारी, CM की पत्नी 557 वोटों से पीछे

    ByPoll Result Live : मतगणना जारी, CM की पत्नी 557 वोटों से पीछे

    शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, नालागढ़, हमीरपुर में उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को हुए मतदान के बाद आज मतगणना हो रही है। करीब 12:00 बजे तक 13 प्रत्याशियों के भविष्य की स्थिति साफ हो जाएगी।

    कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा पहले राउंड में 200 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के आशीष शर्मा पीछे हैं। डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा को 3004 और आशीष शर्मा को 2804 वोट मिले।

    देहरा सीट पर भाजपा के होशियार सिंह तीसरे राउंड के बाद 557 वोटों से आगे चल रहे हैं।
    कलमेश कुमारी को 7287 और होशियार सिंह को 7844 मत मिले।

  • क्लास के दौरान School Building गिरने से 22 छात्रों की मौत, 100 से अधिक घायल

    क्लास के दौरान School Building गिरने से 22 छात्रों की मौत, 100 से अधिक घायल

    अबुजा: उत्तर-मध्य नाइजीरिया में  एक बड़ा हादसा हादसा होने का मामला सामने आया है। यहां पर दो मंजिला स्कूल गिर गया। ये हादसा उस समय हुआ, जब कक्षाएं संचालित हो रही थीं। इस हादसे में 22 छात्रों की मौत हो गई, जबकि मलबे में 100 से अधिक छात्रों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मलबे में फंसे छात्रों की तलाश की जा रही है। मौके पर राहत और बचाव दलों को तैनात कर दिया गया है।  दरअसल पठारी राज्य के बुसा बुजी समुदाय में सेंट्स एकेडमी कॉलेज में छात्र पढ़ाई के लिए पहुंचे।

    यहां कक्षाएं शुरू होने के थोड़ी ही देर बात स्कूल की इमारत गिर गई। हादसे में घायल होने वालों में कई बच्चे 15 वर्ष या उससे कम उम्र के थे। पुलिस प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने कहा कि कुल 154 छात्र फंसे हुए थे, लेकिन उनमें से 132 को बचा लिया गया है। छात्रों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। हादसे में 22 छात्र मारे गए हैं। वहीं नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ सुरक्षा बलों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया था। पठार राज्य के सूचना आयुक्त मूसा अशोम्स ने एक बयान में कहा त्वरित चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने अस्पतालों को बिना दस्तावेज या भुगतान के उपचार को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है।

    राज्य सरकार ने इस त्रासदी के लिए स्कूल की कमजोर संरचना और नदी के किनारे स्थित स्थान को जिम्मेदार ठहराया। हादसे के बाद दर्जनों ग्रामीण स्कूल के पास इकट्ठा हो गए। यहा मौजूद लोगों में चींख-पुकार मची हुई थी, वहीं कुछ मदद मांगते दिखे। इसके अलावा बचाव कर्मी वहीं मलबे के अंदर से छात्रों को बाहर निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

  • Jalandhar: तीसरे Round में भी शीतल अंगुराल पीछे, Mohinder Bhagat ने बनाई लीड

    Jalandhar: तीसरे Round में भी शीतल अंगुराल पीछे, Mohinder Bhagat ने बनाई लीड

    जालंधर, ENS: पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आज यानी शनिवार को सुबह करीब 8 बजे से वोटों गिनती जारी हो गई। तीसरे Round में Mohinder Bhagat ने बनाई लीड, Mohinder Bhagat 13847, Surinder Kaur 4938 जबकि Sheetal Angural 2782 आगे चल रहे।

    पहले दो राउंड की गिनती में मोहिंदर भगत आगे चल रहे है, जबकि दूसरे नंबर सुरिंदर कौर है और तीसरे शीतल अंगुराल है। पहले Round में Mohinder Bhagat 3971, Surinder Kaur 1722, Sheetal Angural 1073 आगे चल रहे। इसी के साथ दूसरे राउंड में Mohinder Bhagat 9497, Surinder Kaur 3161, जबकि Sheetal Angural 1854 मतों से आगे चल रहे है।

     

  • Jalandhar: फुटपाथ पर बैठे खाना खाने लगे लोगों पर चढ़ी गाड़ी, 2 की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar: फुटपाथ पर बैठे खाना खाने लगे लोगों पर चढ़ी गाड़ी, 2 की मौत, देखें वीडियो

    टक्कर के बाद एक दो व्यक्तियों में से एक 5 फीट और दूसरा 15 फीट दूर जाकर गिरा

    शिकायत के 2 दो घंटे बाद पहुंची पुलिस

    जालंधर, ENS: थाना 8 के अंतर्गत आते पठानकोट बाईपास रोड में शुक्रवार देर रात बोलेरो गाड़ी चालक ने अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर खाना खाने लगे लोगों पर चढ़ गई। हादसे के दाम दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें थाना आठ की पुलिस ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा। मृतकों के पास से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। थाना आठ के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि पठानकोट चौक में फुटपाथ पर सो रहे व्यक्तियों पर अनियंत्रित होकर कार चढ़ गई, वह मौके पर पहुंचे तो दो लोगों की मौत हो चुकी थी और दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हालत में सड़क पर पड़े हुए थे। उन्होंने दोनों घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचा और मृतकों के शवों को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए रखवा बोलेरो कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कार चालक की पहचान शिवम के रूप में बताई जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा किसी भी फिल्मी स्टाइल से कम नहीं था। गाड़ी 100 स्पीड से डिवाइडर पर चढ़कर सड़क के किनारे गाड़ियां से टकराती हुई खंबे से जाकर रूकी कारों की ऐसा लग रहा था कि किसी फिल्म की शूटिंग हो रही हो। लोगों ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि कार चालक नशे की हालत में हो गाड़ी से बीयर की बदबू आ रही लेकिन इस बात की पुष्टि किसी भी पुलिस अधिकारी ने नहीं की। फुटपाथ पर गाड़ी चढ़ाने के बाद गाड़ी दो पाइपों को तोड़ती हुई 30 फीट दूर टैक्सी स्टैंड पर खड़ी गाड़ियों में टकराने के बाद आगे जाके दुकान के पास रुकी। उसी समय वहां पर तक स्टैंड का मालिक बहार गाड़ियों के पास सोया हुआ था उसने कहा कि किस्मत ने उसका साथ दिया कि वह दो मिनट पहले ही पानी लेकर अंदर से आया था और उसे नींद नहीं आ रही थी वह हादसे के दौरान बाद बाल बाल बचा अन्यथा वह भी हादसे का शिकार हो जाता। हादसे के बाद आस पास के लोगों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी थी लेकिन पुलिस घंटे के बाद पहुंची और तब तक शव सड़क के किनारे ही पड़े रहे। पठानकोट चौक से आने जाने वाले लोग रुक रुक कर सड़क के किनारे पड़े हुए शवों की वीडियो बनाते थे और उसी दौरान दो लोगों ने बताया कि मरने वाले लेबर का काम करते थे। वह सुबह चौक पर खड़े होकर दिहाड़ी लगाने अक्सर खड़े हुए नजर आते थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कि हादसे के बाद उन्होंने ने चालक को पकड़ लिया था। उसी दौरान गाड़ी के कैबिन से बीयर की बदबू आ रही थी और चालक कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था। लोगों ने बताया कि गाड़ी की स्पीड इतनी थी खंबें में टकराने के बाद गाड़ी का टायर फट गया और आवाज इतनी जोर से आयी कि जैसे कोई ब्लास्ट हुआ हो।
  • Jalandhar: शुरुआती रुझानों में Mohinder Bhagat आगे, तीसरे पर शीतल अंगुराल

    Jalandhar: शुरुआती रुझानों में Mohinder Bhagat आगे, तीसरे पर शीतल अंगुराल

    जालंधर, ENS: पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आज यानी शनिवार को सुबह करीब 8 बजे से वोटों गिनती जारी हो गई। पहले दो राउंड की गिनती में मोहिंदर भगत आगे चल रहे है, जबकि दूसरे नंबर सुरिंदर कौर है और तीसरे शीतल अंगुराल है। पहले Round में Mohinder Bhagat 3971, Surinder Kaur 1722, Sheetal Angural 1073 आगे चल रहे। इसी के साथ दूसरे राउंड में Mohinder Bhagat 9497, Surinder Kaur 3161, जबकि Sheetal Angural 1854 मतों से आगे चल रहे है।

  • Punjab : नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

    Punjab : नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

    लुधियाना : नाबालिग द्वारा फंदा लगा कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। किशोरी 3 दिन पहले घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने उसे पक्खोवाल रोड से ढूंढा था। बीते शाम वह इलाके के बच्चों के साथ खेलते-खेलते झगड़ा करके कमरे चली गई। जिसके बाद उसने कपड़े के सहारे फंदा लगा सुसाइड कर लिया।

    जानकारी के अनुसार दुगरी के इलाके बाबा दीप सिंह नगर में  देर शाम एक 13 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी की। मामले का पता तब चला जब मृतका का पिता काम से घर वापस लौटा। जिसने कमरे में दाखिल हो देखा कि उसकी बेटी ने पंखे के साथ फंदा लगाया हुआ था। जिसे तुरंत नीचे उतार नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। मृतका किशोरी की पहचान दुगरी के इलाके बाबा दीप सिंह नगर की रहने वाली 13 वर्षीय के रूप में हुई।

     मृतका के पिता हकीम के अनुसार उसकी बेटी 3 दिन से घर से लापता थी। जिसे पुलिस ने शुक्रवार को पक्खोवाल चौक के पास पार्क से हम उम्र की लड़की के साथ ढूंढ निकाला था।

    शुक्रवार की शाम को वह काम से घर वापिस लौटा, तो उसे बच्चों ने बताया कि मुस्कान ने उनसे झगड़े के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया है। जिसका दरवाजा खोल देखा तो वह पंखे के बाद कपड़े के सहारे झूल रही थी। जिसने तुरन्त उसे नीचे उतार नजदीकी अस्पताल पुहंचाया, जहां से उसे सिविल अस्पताल भेज दिया गया। किशोरी के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।