Punjab : नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

लुधियाना : नाबालिग द्वारा फंदा लगा कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। किशोरी 3 दिन पहले घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने उसे पक्खोवाल रोड से ढूंढा था। बीते शाम वह इलाके के बच्चों के साथ खेलते-खेलते झगड़ा करके कमरे चली गई। जिसके बाद उसने कपड़े के सहारे फंदा लगा सुसाइड कर लिया।

जानकारी के अनुसार दुगरी के इलाके बाबा दीप सिंह नगर में  देर शाम एक 13 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी की। मामले का पता तब चला जब मृतका का पिता काम से घर वापस लौटा। जिसने कमरे में दाखिल हो देखा कि उसकी बेटी ने पंखे के साथ फंदा लगाया हुआ था। जिसे तुरंत नीचे उतार नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। मृतका किशोरी की पहचान दुगरी के इलाके बाबा दीप सिंह नगर की रहने वाली 13 वर्षीय के रूप में हुई।

 मृतका के पिता हकीम के अनुसार उसकी बेटी 3 दिन से घर से लापता थी। जिसे पुलिस ने शुक्रवार को पक्खोवाल चौक के पास पार्क से हम उम्र की लड़की के साथ ढूंढ निकाला था।

शुक्रवार की शाम को वह काम से घर वापिस लौटा, तो उसे बच्चों ने बताया कि मुस्कान ने उनसे झगड़े के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया है। जिसका दरवाजा खोल देखा तो वह पंखे के बाद कपड़े के सहारे झूल रही थी। जिसने तुरन्त उसे नीचे उतार नजदीकी अस्पताल पुहंचाया, जहां से उसे सिविल अस्पताल भेज दिया गया। किशोरी के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *