जालंधर में उपचुनावों की मतगणना हुई शुरु

जालंधर,ENS  – वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर आज यानी शनिवार को सुबह करीब 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सुबह 9 बजे पहला रुझान आएगा और 2 बजे तक सारी स्थिति क्लियर हो जाएगी कि उक्त सीट पर किसने बाजी मारी। कम वोटिंग प्रतिशत ने सभी पार्टियों की चिंता बढ़ा रखी है। 10 जुलाई को हुई वोटिंग में सिर्फ 54.90% वोट ही पड़े। पिछले करीब तीन दशकों में ये वोट प्रतिशत सबसे कम रहा है। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है।

जानकारी के अनुसार इस बार वोटों की गिनती जालंधर के खालसा कॉलेज (महिला) में होगी। इस दौरान चुनाव अधिकारी, केंद्रीय सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। जिससे किसी प्रकार से कोई भी अनहोनी न हो। बता दें कि उक्त सीट पर त्रिकोणिय मुकाबला है, सभी उम्मीदवार अपने अपने पक्ष को देखते हुए स्ट्रॉन्ग हैं। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक बना हुआ है

जिसमें BJP से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, AAP से पूर्व BJP मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत और कांग्रेस से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट की ख़ासियत यह है कि हर बार यहां से नई पार्टी चुनाव जीतती रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *