Blog

  • दरगाह की दीवार गिराए जाने के मामले में बैकफुट पर आया नगर निगम, देखें वीडियो

    दरगाह की दीवार गिराए जाने के मामले में बैकफुट पर आया नगर निगम, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः देश भगत यादगार हॉल के साथ स्थित दरगाह की जमीन पर बीते दिन वक्फ बोर्ड ने चारदीवारी की थी। जिसे देर रात में नगर निगम की ओर से डिच मशीन चलाकर गिरा दिया गया।  इस मामला को लेकर आज सुबह डिप्टी कमिश्नर के साथ पंजाब वक्फ बोर्ड निगम कमिश्नर और मुस्लिम संगठन पंजाब की हाई लेवल मीटिंग हुई। जिसमें फैसला लिया गया कि दरगाह को हुए नुकसान की भरपाई निगम कमिश्नर तुरंत करेगा। उन्होंने भावना आहत होने पर लोगों से माफी भी मांगी। जमीन की मिल्कियत को लेकर दोनों पक्षों के कागजात की जांच पड़ताल बाद में होगी।

    बता दें कि देर रात दीवार गिराए जाने को लेकर मुस्लिम संगठन पंजाब में निगम कमिश्नर के घर के सामने धरना दिया था। जिसके बाद डीसीपी जगमोहन ने विश्वास दिलाया था कि इस मामले को सुबह निगम कमिशनर से मिलकर हल कर लिया जाएगा और बनती कार्रवाई की जाएगी। मुस्लिम संगठन की ओर से हाईवे बंद किए जाने की कॉल देखते हुए आज सुबह से हाई लेवल मीटिंग की। जिसके बाद अब हाईवे बंद की कॉल को कैसिंल कर दिया गया।

  • स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले बंटी बबली गिरफ्तार, देखें वीडियो

    स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले बंटी बबली गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर 39 थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने एक ही दिन में दो स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले बंटी बबली पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए है। पकड़े गए दोनों रुपए की पहचान मुक्तसर निवासी 27 साल के विक्रम और 24 साल की रमन के रूप में हुई है।

    इस बात की जानकारी देते हुए एसपी मृदुल ने बताया कि गत 28 जनवरी को सेक्टर 37/38 डिवाइडिंग रोड और 40/41 डिवाइडिंग रॉड पर बिना नंबर प्लेट पर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस स्नैचिंग में अनूठी बात यह थी कि स्नैचिंग करने वाली महिला थी जिसके बाद सेक्टर 39 थाना प्रभारी इरम रिजवी और उनके नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और 3 दिनों में इस अनसुलझे मामले को सुलझा लिया गया है। 

    दोनों के पकड़े जाने के बाद पूछताछ में यह भी सामने आया है कि विक्रम और रमन पर एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है पुलिस को इन दोनों के कब्जे से दो मोबाइल के साथ साथ चोरी की बाइक भी बरामद हुई है जिसे उन्होंने 19 जनवरी को चोरी की थी।

  • जेल वार्डन और बेटा नशा तस्करों सहित गिरफ्तार

    जेल वार्डन और बेटा नशा तस्करों सहित गिरफ्तार

    फिरोजपुरः काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने आज जेल के अंदर नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। काउंटर इंटेलिजेंस ने नशा सप्लाई करने के मामले में जेल वार्डन, उसका बेटा और नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी फिरोजपुर लखवीर सिंह ने बताया कि गिरोह के अन्य संपर्कों का पता लगाया जा रहा है।

  • Urban Estate में बाइक सवार लुटेरे टीचर का पर्स छीन हुए फरार, एक काबू

    Urban Estate में बाइक सवार लुटेरे टीचर का पर्स छीन हुए फरार, एक काबू

    जालंधर/वरुणः महानगर में बेखौफ लुटेरे दिन-दिहाड़े लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा। वहीं ऐसा ही एक मामला अर्बन एस्टेट फेज टू में स्थित एमजीएन स्कूल से सामने आया है। जहां स्कूल के नजदीक बाइक सवार लुटेरे एक टीचर का पर्स छीनकर फरार हो गए। पीड़ित टीचर ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद जैसे ही बाइक सवार लुटेरे भागने लगे तो पीछे से आ रही कार ने लुटेरों की बाइक को टक्कर मार दी।

    जिसके बाइक सवार लुटेरे गिर गए और शोर सुनकर इकट्ठी हुई भीड़ ने एक लुटेरे को काबू कर लिया। हालांकि दूसरा लुटेरा भागने में कामयाब हो गया। टीचर रुपिंदर कौर ने कहा कि उसका पर्स पकड़े गए लुटेरे से बरामद हो गया है। लोगों ने पकड़े गए लुटेरे को थाना 7 की पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि काबू किए गए लुटेरे ने नशा किया हुआ था। 

  • शराब फैक्ट्री मामले में पंजाब सरकार को नोटिस जारी

    शराब फैक्ट्री मामले में पंजाब सरकार को नोटिस जारी

    चंडीगढ़: जीरा की मालब्रोस शराब फैक्टरी के मामले में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, जीरा शराब फैक्टरी बंद करने की सीएम मान की घोषणा के खिलाफ कंपनी ने हाईकोर्ट का रुख किया था। इसी के चलते यह नोटिस फैक्ट्री द्वारा दायर की गए याचिका पर जारी किया गया है। याचिका में मांग की गई है कि फैक्ट्री में बनी इथेनॉल को बाहर निकालने का रास्ता दिया जाए।

    फैक्ट्री द्वारा कहा गया है कि 8 लाख लीटर इथेनॉल फैक्ट्री में मौजूद है। इसका प्रदूषण से कोई लेना-देना नहीं है। अदालत ने सरकार को 13 फरवरी तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। फैक्ट्री के वकील पुनीत बाली ने फिर दोहराया कि फैक्ट्री बंद करने के कोई लिखित आदेश नहीं है और एनजीटी की रिपोर्ट फैक्ट्री के पक्ष में है।

  • श्री गुरु रविदास जयंती पर स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी देंगे सीएम मान 

    श्री गुरु रविदास जयंती पर स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी देंगे सीएम मान 

    जालंधर/वरुणः श्री गुरु रविदास जी के जन्म उत्सव पर इस साल जालंधर से कांशी के लिए स्पेशल ट्रेन 2 फरवरी को जा रही है। इस ट्रेन मे श्री गुरु रविदास जी के जन्म उत्सव को मनाने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु जा रहे है। इस दौरान रेलवे विभाग पंजाब से 4 स्पेशल अप-डाऊन रेलगाड़ियां चलाने जा रहा है। उत्तर रेलवे मुख्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह गाड़ियां 2 फरवरी को जालंधर सिटी और बठिंडा स्टेशनों से रवाना होंगी जबकि वापसी के लिए बनारस से 6 फरवरी को गाड़ियां वापस लौटेंगी।

    ऐसे में सीएम भगवंत मान 2 फरवरी को काशी जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। विधायक शीतल अंगुराल ने उनका आभार जताया है। आप विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि पंजाब में आप सरकार ने हमेशा समाज का मान बढ़ाया है। पिछली बार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान उनके अनुरोध पर जालंधर के बूटा मंडी में धाम पर श्री गुरु रविदास महाराज के धाम में शीश झुकाने पहुंचे थे। इस बार पंजाब के मुख्यमंत्री डेरा बल्ला के आमंत्रण पर बनारस जानें वाली विशेष ट्रेन को रवाना करने के मौके पर श्रद्धालु के रूप में हाजरी लगाने आ रहे है।

    विधायक शीतल अंगुराल ने कहा इस मौके पर उनका स्वागत संगत पूरे उत्साह से करेगी। श्री गुरु रविदास जी की जयंती 5 फरवरी को मनाई जा रही है। रेलवे विभाग के अनुसार जारी की गई ट्रेनों में जालंधर से 2 फरवरी को स्पेशल गाड़ी नंबर 04606 बाद दोपहर 3.15 बजे चलकर लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, आलम नगर, लखनऊ स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दोपहर 1.10 बजे बनारस पहुंचेगी। वहां से 6 फरवरी को गाड़ी नंबर 04605 सायं 6.15 बजे चलते उक्त स्टेशनों से होते हुए अगले दिन दोपहर 1.35 बजे जालंधर पहुंचेगी।

    बठिंडा से 2 फरवरी को स्पैशल गाड़ी संख्या 04530 रात 9.05 बजे चलकर रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सायं 5 बजे बनारस पहुंचेगी। वहां से 6 फरवरी को वापसी के लिए गाड़ी संख्या 04529 रात 9 बजे चलकर उक्त स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सायं 7.10 बजे बठिंडा पहुंचेगी। 

  • जालंधर में इस दिन स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

    जालंधर में इस दिन स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद

    जालंधर/वरुणः गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली शोभा यात्रा के चलते जिला प्रशासन ने 4 फरवरी को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। जारी आदेशों के तहत 4 फरवरी को जिले के स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। वहीं दूसरी ओर होशियारपुर के जिला अधिकारी कोमल मित्तल ने 4 फरवरी को श्री गुरु की रविदास जयंती के उपलक्ष्य में होने वाले नगर कीर्तन के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में दोपहर में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। जारी आदेश में जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (माध्यमिक एवं प्रारंभिक) को इस आदेश को जिले के विद्यालयों में तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं।

  • सविधान चौक में चालान काटने को लेकर हुआ हंगामा, देखें तस्वीरें

    सविधान चौक में चालान काटने को लेकर हुआ हंगामा, देखें तस्वीरें

    जालंधर/वरुण: महानगर के सविधान चौंक (बीएमसीचौक) में चालान काटे जाने मामले में एएसआई हरप्रीत सिंह के साथ कार चालक की हाथापाई होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस विवाद के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पगड़ी उतर गई। बताया जा रहा है कि सविधान चौक में पुलिस द्वारा लगाए गए नाके पर स्टीकर चालान करने से नाराज गाड़ी चालक ट्रैफिक पुलिस के एएसआई से पहले तो बहसबाजी करने लगा।

    इस दौरान कार चालक ने एएसआई हरप्रीत सिंह से हाथापाई शुरू कर दी। जिसके चलते इस घटना दौरान एएसआई की पगड़ी उतर गई। जानकारी के मुताबिक कार चालक अमृतसर का रहने वाला बताया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर उच्च अधिकारी पहुंचे।

    मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर रमेश लाल ने बताया कि कार चालक ने नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी की हुई थी। जिसके कारण उसका स्टीकर का चालान किया गया था। इस दौरान गुस्से में आए कार चालक ने विवाद शुरू कर दिया। इस घटना दौरान एएसआई हरप्रीत सिंह की पगड़ी उतर गई। 

  • कबड्डी के प्रवक्ता पर हमलावारों ने किया जानलेवा हमला 

    कबड्डी के प्रवक्ता पर हमलावारों ने किया जानलेवा हमला 

    तरनतारनः कबड्डी के प्रवक्ता अमरीक खोसा कोटला पर देर रात जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि अमरीक खोसा कोटला पर यह हमला चूसलैवाड़ पट्टी तरनतारन के टूर्नामेंट से वापिस आते समय किया गया। इस दौरान उनकी कार का शीशा भी टूट गया। इस घटना को लेकर अमरीक की सोशल मीडिया पर तस्वीरें सांझी की गई है। जिसमें लिखा है कि चूसलैवाड़ पट्टी तरनतारन में टूर्नामेंट से वापिस आते समय उसकी कार को अज्ञात हमलावारों ने रोक लिया।

    इस दौरान हमलवारों ने कार पर तलवारों के साथ हमला किया। आगे लिखा है कि इस घटना में अमरीक ठीक-ठाक है। जो भी यह किया है वह बहुत गलत किया है। आगे लिखा है कि कारण चाहे कोई भी लेकिन खेल कबड्डी के लिए गलत है। क्योंकि खिलाड़ियों पर हो रहे हमलों के बाद अब तक कामेंटर, कोच, रैफरी और लिखारी भाई ही बचे है। ऐसे में अब उनके ऊपर भी हमले और धक्केशाही होने लगी है।

    आगे लिखा है कि धक्के के साथ आप कुछ नहीं कर सकते, बात सिर्फ पैसे की नहीं, सामने वाले की दी हुई जुबान की भी हो सकती है। ऐसे में एक हैंडिकेप के साथ करना सही नहीं है। पंजाब में रोज 4-4 कबड्डी कप हो रहे है। ऐसे में वह सबको खुश नहीं कर सकता। कबड्डी के नए बने ठेकेदारों के द्वारा जो भी किया गया वह बहुत गलत है। खासकर हमारी मां खेल कबड्डी।

  • दिन-दिहाड़े इस इलाके में चली गोलियां, स्कूली बच्चों से छीनी बाइक, देखें Live

    दिन-दिहाड़े इस इलाके में चली गोलियां, स्कूली बच्चों से छीनी बाइक, देखें Live

    जालंधर/हर्षः महानगर में गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं आज दिन-दिहाड़े न्यू अमृत विहार में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक न्यू अमृत विहार में कुछ युवकों में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद युवकों ने गोलियां चला दी। इस दौरान वहां से स्कूल के छात्र बाइक से घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान गोलियां चलाने वाले बदमाशों ने उनसे बाइक छीन ली।

    घटना की जानकारी देते हुए स्कूल के छात्र जसकरन ने बताया 2 बदमाशों ने 4 से 5 फायर किए थे। हालांकि जिन पक्षों में झगड़ा हुआ दोनों पक्ष फरार है। हालांकि झगड़े के कारणों का पता नहीं चल पाया। सरेआम गोलियां चलने के मामले से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में गोलीय चलने के मामले में काफी रोष पाया जा रहा है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार युवकों ने पहले एक दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाए। इसके बाद हवा में फायर किए। ऐसे में गोलियां चलाने के मामले में पुलिस पर सवालियां निशान खड़े होने शुरू हो गए है। एडीसीपी-1 के बलविंदर सिंह रंधावा घटना स्थल पर पहुंच गए है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को ख्ंगाला जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस घटना की जानकारी दे गई थी, लेकिन पुलिस घटना के करीब डेढ घंटे के बाद घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस को घटना स्थल से अभी तक 2 खोल बरामद हुए है।