Home Punjab>Moga पंजाब : इंसाफ न मिलने पर परिवार ने रेलवे चौकी के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

पंजाब : इंसाफ न मिलने पर परिवार ने रेलवे चौकी के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

0

मोगा : 22 जनवरी को सुखविंदर कौर महिला ने अपने 3 माह के बच्चे को साथ लेकर ससुराल वालो से परेशान होकर ट्रेन के नीचे आकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। वही रेलवे पुलिस द्वारा इस मामले में मामला भी दर्ज कर लिया गया था। लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी दोषी को गिरफ्तार नही किया। वही परिवार वालों ने अभी तक लड़की और बेटे का पोस्टमार्टम नही करवाया। परिवार ने पहले दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज परिवार वालों ने पहले तो रेलवे चौकी के बाहर धरना प्रदर्शन किया और बाद में रोष मार्च निकाला।

वही रोष मार्च को देखते हुए डीएसपी अरविंदर सिंह पहुंचे और परिवार वालों के साथ बातचीत और उनको पूरे इंसाफ का भरोसा दिया। परिवार वाले पहले तो पोस्टमार्टम करवाने को तैयार नही थे। लेकिन डीएसपी के भरोसा देने के बाद मृतका के परिवार वाले लड़की का पोस्टमार्टम करवाने को तैयार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here