Home Punjab>Moga Punjab News : बिजली विभाग के कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

Punjab News : बिजली विभाग के कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

0
Punjab News : बिजली विभाग के कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

मोगा : जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि हम कई वर्षों से इस बिजली विभाग में काम कर रहे है। लेकिन हमें पक्का नही किया गया। बल्कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दोबारा हमारे सिर पर बैठाया जा रहा है। यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कर्मचारियों ने कहा कि पंजाब सरकार से विनती कि जितने भी बिजली कर्मचारी है, उन्हें पक्का किया जाए। ठेके पर भर्ती मुलाजिमों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने वोटों के दौरान वादा किया था कि सब को पक्का किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि कई बार उन्हें मीटिंगों पर बुलाया, लेकिन कोई हल नही निकला। बिजली कर्मचारियों ने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो वह संघर्ष तेज करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here