मोगा। शहर में सरकार द्वारा किसानों को मिल रही है मिलावटी DAP खाद और बिजली सप्लाई को लेकर मोगा में आज पंजाब किसान यूनियन कादिया ने सूबा प्रधान हरमीत सिंह कादिया की अगुवाई में एक एहम मीटिंग की गई। जिसके बाद इस मीटिंग में यह फैसला किया गया कि किसानों को जो DAP की खाद मिलावटी मिली है उससे किसानों का नुकसान हुआ है। जहां, पंजाब में अभी बारिश भी कम हुई है और बिजली की सप्लाई भी पूरी नहीं मिल पा रही है।
मुद्दों को लेकर अब किसान यूनियन कादिया पूरे पंजाब भर के डिप्टी कमिश्नरों को मांग पत्र सौंपेंगे। वहीं, पंजाब प्रधान हरमीत सिंह कादिया ने कहा की किसानों को बिजली सप्लाई को लेकर आ रही है दिक्कतों का हल किया जाए। अभी बिजली की सप्लाई 5..7 घंटे ही मिल रही है। अभी तक बारिश कम होने से बिजली की डिमांड बढ़ गई है और सरकार किसानों को बिजली की सप्लाई पूरी दे। जिससे किसानों की समस्या हल हो।
Home Punjab>Moga Punjab : किसान समस्यों को लेकर पंजाब भर के डिप्टी कमिश्नरों को सौंपेंगे मांगपत्र, देखें वीडियो