Home Punjab>Moga Punjab : कार सवार तस्करों से हेरोइन हुई बरामद

Punjab : कार सवार तस्करों से हेरोइन हुई बरामद

0

मोगा :  पुलिस ने हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी संगरुर के रहने वाले है। 2 नशा तस्करों को बधनी कलां से 300 ग्राम हेरोइन और स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार कर किया है

 जांच अधिकारी सुखदराशन शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रीतपाल सिंह और अमृतपाल सिंह जो संगरूर जिले के रहने वाले हैं। नशे का व्यापार करते हैं। दोनों इस समय बधनी कलां आए हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।

इस दौरान एक स्विफ्ट कार को रोका गया और तलाशी ली गई तो उसमें से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और स्विफ्ट कार को अपने कब्जे में ले लिया। थाना बधनी कला पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे कारवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here