Home Punjab>Moga पंजाब : ट्राली और कार की टक्कर, 2 की मौ’त, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

पंजाब : ट्राली और कार की टक्कर, 2 की मौ’त, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

0

मोगा : अमृतसर रोड पर सुबह एक भयानक हादसा हो गया। कार सवार तरनतारन जिले के खालड़ा कस्बे से लुधियाना की तरफ जा रही थी। गांव निवासी ने बताया कि एक कार सड़क पर खड़ी लकड़ी से भरी ट्रॉली से टकरा गई।  जिस कारण 2 कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गांव वासी के मुताबिक यह हादसा सुबह 4-5 बजे के करीब हुआ है।

वही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव वासी ने बताया की सड़क पर एक ट्राली जो की लकड़ी से भरी हुई थी और खड़ी थी उसमें कार टकरा गई और यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया की यह चारो जिला तरनतारन के खालड़ा से लुधियाना की ओर जा रहे थे।

यह साहनेवाल किसी स्टील की फैक्ट्री में काम करते है। इनकी कार की लकड़ियों से भरी खड़ी ट्राली से टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई है और 2 गंभीर जख्मी हुए है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है बाकी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here