Home Punjab>Moga पंजाब : टेंपू ट्रेवलर और ट्रैक्टर में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

पंजाब : टेंपू ट्रेवलर और ट्रैक्टर में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

0

मोगा : देर शाम कोटकपूरा बाई पास पर एक हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरा टेंपू ट्रेवलर एक ट्रैक्टर से टकरा गया। वही इस हादसे में 8 के करीब श्रद्धालु जख्मी हो गए है। जिन्हे सड़क सुरक्षा फोर्स और समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग सरकारी हस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहा कुछ जख्मियों को गंभीर चोटें लगी है।

जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरा टेंपू ट्रेवलर नवा शहर से गुरु धामों की यात्रा के लिए पहले श्री फाथेगढ साहिब और फिर मुक्तसर और दमदमा साहिब की ओर गया और दमदमा साहिब से वापिस नवा शहर जा रहा था कि मोगा कोट कपूरा बाई पास और सामने की साइड से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया और यह लोग हादसे का शिकार हो गए।

गनीमत यह रही की कोई जानी नुकसान नही हुआ। वही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया की उन्हें सूचना मिली थी और वह मौके पर पहुंचे है। वही इस हादसे में 4-5 लोग जख्मी हुए है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here