Home Punjab>Moga Punjab: कूड़े के ढेर से मिली Medical Bio वेस्ट सामग्री को लेकर निगम प्रशासन ने की ये अपील, देखें वीडियो

Punjab: कूड़े के ढेर से मिली Medical Bio वेस्ट सामग्री को लेकर निगम प्रशासन ने की ये अपील, देखें वीडियो

0
Punjab: कूड़े के ढेर से मिली Medical Bio वेस्ट सामग्री को लेकर निगम प्रशासन ने की ये अपील, देखें वीडियो

मोगाः नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को कूड़े ढेर से मेडिकल बायो वेस्ट सामग्री के मिली है। इस मामले को लेकर सफाई कर्मियों का कहना है कि रोजाना की तरह जब वह शहर से कूड़ा उठाने के लिए गए तो उन्होंने कूड़े के ढेर पर मेडिकल बायो वेस्ट सामग्री मिली। जिसमें भारी मात्रा में यूज की हुई सीरिंज और टीके नजर आए। इस दौरान काफी मेडिकल की शीशीयां पाई गई। कर्मचारियों का कहना है कि कूड़े के ढेर पर मेडिकल बायो वेस्ट सामग्री मिलने से कोई भी हादसे का शिकार हो सकता है।

कर्मचारियों का कहना है कि कई बार कुछ नशेड़ी लोग यहां से इस्तेमाल की हुई टीके और सीरिंज को उठाकर भाग जाते हैं। सफाई कर्मियों ने मेडिकल बायो वेस्ट सामान को खुले में ना फेंकने की लोगों से अपील की है। नगर निगम के सैनेटरी इंस्पेक्टर सुमन कुमार ने कहा कि कूड़े के ढेर पर मेडिकल बायो वेस्ट सामग्री का मामला आया है। हम इसकी जांच करेंगे और मेडिकल अस्पतालों को नगर निगम के अधिकारियों की ओर से नोटिस भी निकाला जाएंगा। उन्होंने कहा कि जो भी लोग ऐसा कर रहे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई मेडिकल बायो वेस्ट सामग्री फेंकता है तो उसकी सूचना उन्हें दी जाए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here