Home Punjab>Moga Punjab News: Canada से आकर 22 वर्षीय युवक बना सरपंच, देखें वीडियो

Punjab News: Canada से आकर 22 वर्षीय युवक बना सरपंच, देखें वीडियो

0
Punjab News: Canada से आकर 22 वर्षीय युवक बना सरपंच, देखें वीडियो

मोगाः पंजाब भर में पंचायती चुनाव 15 अक्टूबर को करवाए गए है। हालांकि कुछ गांवों में घटनाओं के मामले सामने आने पर चुनाव आयोग द्वारा अगले दिन दोबारा चुनाव करवाए गए। वहीं हल्का धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव गलौटी में 22 वर्षीय नौजवान चुनाव में जीत हासिल करके सरपंच बना। उक्त युवक कैनेडा में सब्जी के गोदाम में काम करता था। मामले की जानकारी देते हुए गांव गलौटी के रहने वाले स्वराज सिंह ने बताया कि वह कैनेडा के ओंटारियो के लेबटन कालेज से इंटरनेशनल बिजनेस का कोर्स पूरा करने के बाद मार्च 2024 में पंजाब वापिस आ गया था।

स्वराज का कहना है कि वह गांव की नुहार बदलने का सपना देख रहा था। जिसके चलते वह आईलेट्स करके विदेश में पढ़ाई करने गया था। पढ़ाई करके वापिस आने पर उसने गांव की नुहार को बदलने के लिए गांव वासियों से बात की थी। जिसके बाद इस बार पंचायती चुनाव में सर्व समिति से गांव का सरपंच बना। स्वराज ने कहा कि गांव वासियों ने उसे सरपंच चुना है। ऐसे में अब उसकी कोशिश रहेगी कि वह गांव को पंजाब का मॉडल गांव बनाए।

वहीं स्वराज के पिता ने बताया कि मुझे मेरे बेटे पर बहुत गर्व है। उन्होंने कहा कि बेटे को सरपंच बनाए जाने पर हम गांव वासियों का धन्यवाद करते है। जिन्होंने मेरे बेटे पर विश्वास कर उसे गांव का सरपंच बनाया। पिता ने कहा कि बेटा गांव के विकास को पूरा करेंगा। उन्होंने कहा कि विदेश में रहकर वह अब उसी की तरज पर गांव में अपने तजुर्बे का इस्तेमाल करके गांव को पंजाब का मॉडल गांव बनाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here