Home Punjab>Moga Punjab News: 9 मोटरसाइकिल सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: 9 मोटरसाइकिल सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: 9 मोटरसाइकिल सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोगाः पुलिस ने लूटपाट और चोरी की वारदातों पर नकेल कसते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों की पहचान हरदीप शर्मा, जसप्रीत सिंह और रविंदर सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी के मोटरसाइकिल पर सवार होकर 3 नौजवान आ रहे है।


उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी मोटरसाइकिल सवार 3 नौजवानों रोककर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपियों के पास चोरी की बाइक थी। आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। पेशी दौरान कोर्ट से रिमांड मिलने पर पूछताछ में पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर 8 अन्य मोटरसाइकिल बरामद किए गए।

डीएसपी ने बताया कि आरोपियों से कुल 9 मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों से बरामद किए गए मोटरसाइकिल में 4 स्पलेंडर, 2 ट्विस्टर, एक प्लेटिना, 2 डीलेक्स मोटरसाइकिल बरामद हुए है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here