Home Punjab>Moga Punjab News: घर में घुसकर व्यक्ति का कत्ल करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab News: घर में घुसकर व्यक्ति का कत्ल करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab News: घर में घुसकर व्यक्ति का कत्ल करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोगाः जिले धर्मकोट क्षेत्र के गांव कैला में घर में घुसकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहाचन इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर, 2 खाली खोल और 4 कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी जसवरिंदर सिंह ने बताया कि अगवाड़ सधुआं निवासी गुरमेज सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 10 फरवरी को इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनी उसके भाई भरपूर सिंह के घर आया।

आरोपी का पहले से घर में आना-जाना था। आरोप है कि वह घर के रसोईघर में घुस गया। कुछ ही देर बाद दो गोलियां चलने की आवाज आई। जब परिवार के लोग अंदर पहुंचे तो आरोपी हाथ में रिवॉल्वर लेकर बाहर भाग रहा था। रसोई में भरपूर सिंह जमीन पर पड़े थे और उनके सिर व कान से खून बह रहा था। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना धर्मकोट में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले मृतक और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

पुलिस का मानना है कि उसी रंजिश के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर यह वारदात की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान अन्य खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here