Home Punjab>Moga Punjab News: घर में बाप-बेटे ने निगली जहरीली वस्तु, दोनों की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: घर में बाप-बेटे ने निगली जहरीली वस्तु, दोनों की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: घर में बाप-बेटे ने निगली जहरीली वस्तु, दोनों की मौत, देखें वीडियो
मोगा : जिले के गांव राउके कलां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां घरेलु विवाद के चलते ससुराल घर आए एक व्यक्ति ने 8 साल के बेटे को जहरीली वस्तु दे दी। जिसके बाद उक्त शख्स ने खुद भी जहरीली वस्तु निगल ली। इस घटना में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उक्त व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

Highlight:

  • ससुराल के पिता-पुत्र ने निगली जहरीली वस्तु
  • घटना में पिता-पुत्र की हुई मौत
  • घरेलु विवाद के चलते पत्नी को मनाने गया था पति
मृतक की पहचान 37 वर्षीय गुरबाज सिंह और 8 वर्षीय बेटे मनकीरत सिंह निवासी गांव रानीवाल, फिरोजपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरबाज सिंह का पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। जिसके चलते पत्नी नाराज होकर अपने पैतृक गांव राऊके कलां आ गई। गुरबाज सिंह अपने 8 साल के बेटे मनकीरत सिंह के साथ उन्हें मनाने आए थे। गांव के बाहरी इलाके में उसने पहले अपने बेटे को जहर दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया। इससे दोनों की मौत हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में ले लिए है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

घर में बाप-बेटे ने निगली जहरीली वस्तु, देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here