Home Punjab>Moga Punjab News: ससुरालियों से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, मामला दर्ज, देखें वीडियो

Punjab News: ससुरालियों से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, मामला दर्ज, देखें वीडियो

0
Punjab News: ससुरालियों से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, मामला दर्ज, देखें वीडियो

मोगा। जिले के गांव रामा की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों से तंग होकर अपने गले में चुनी बांध कर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद गुस्साए विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर कत्ल करने का आरोप लगाया है। घटना बारे जानकारी देते हुए लड़की के परिवार वालों ने कहा कि लवप्रीत कौर (30 साल) का 4 साल पहले कुलविंदर सिंह के साथ विवाह हुआ था। लवप्रीत कौर और कुलविंदर सिंह का दोनों का ही दूसरा विवाह हुआ था। लवप्रीत कौर के पास 6 साल की बेटी थी जो मायके परिवार में रहती थी।


कुलविंदर सिंह के पास एक 7 साल का बेटा था जो इनके पास रहता था। ससुराल वालों की तरफ से दहेज के लिए तंग किया जाता था। जिसको लेकर कई बार पंचायत भी बुलाई गई थी। गांव वासियों ने अपनी जिम्मेदारी से लवप्रीत कौर को ससुराल में लेकर आएं थे। लवप्रीत ने कई बार जिमेदार व्यक्तियों को फोन भी किया था। परंतु कुलविंदर सिंह और उनके परिवार वालों की तरफ से उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप लगाते हुए विवाहिता के परिजनों ससुराल वालों ने कत्ल किया है। पुलिस प्रशासन से यही मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए।

इधर, मामले बारे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने कहा कि रामा गांव की रहने वाली एक 30 साल की लड़की लवप्रीत कौर ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसका 4 साल पहले रामा गांव के रहने वाले कुलविंदर सिंह के साथ विवाह हुआ था। इनकी लड़ाई झगडे की cctv भी हमारे पास आई है। लड़ाई झगडे के बाद लड़की की तरफ से अपने गले में फंदा लगाया गया।

विवाहिता के पिता बलविंदर सिंह गांव डोली भाई के बयानों पर लड़की के ससुराल वालों के चार मैंबरों पति, सास, ससुर, ननंद के खिलाफ अलग-अलग धारा तहत मामला दर्ज किया गया है। मौके पर ही पति, सास व ससुर को पुलिस अपने साथ थाने ले आई है। विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोगा भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here