Home Punjab>Moga Punjab News : साइकिल खड़ा करने को लेकर हुई मारपीट, दुकानदार की मौत, देखें वीडियो

Punjab News : साइकिल खड़ा करने को लेकर हुई मारपीट, दुकानदार की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News : साइकिल खड़ा करने को लेकर हुई मारपीट, दुकानदार की मौत, देखें वीडियो

मोगा। शहर से एक मारपीट में घायल हुए दुकानदार का मौत का मामला सामने आया है। बताया जहा रहा है कि शहर के रेलवे रोड स्थित एक दुकानदार की दूसरे दुकानदार के साथ मारपीट के दौरान एक दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के भाई ने थाना साउथ में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

वहीं, जानकारी देते हुए मृतक प्रमोद कुमार के भाई राजिंदर कुमार ने कहा के उसके भाई की रेलवे रोड पर दुकान है और उसने ग्राहक को गोदाम से समान देना था गोदाम के बाहर किसी की साइकिल खड़ा थी तो मेरे भाई ने साइकिल को गोदाम से थोड़ा साइड कर दिया तो वहां मौके पर मौजूद सुरेश कुमार ने मेरे भाई से मारपीट शुरू कर दी। मेरे भाई के आपरेशन के दौरान स्टंट पड़े हुए थे जिस की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इधर, मामले बारे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी हरप्रीत सिंह ने कहा के हमारे पास मृतक प्रमोद के भाई राजिंदर कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसके भाई की रेलवे रोड स्थित दुकान है पास के दुकानदार ने साइकिल को गोदाम से हटाने को लेकर मार पीट की जिस से उसके भाई की मौत हो गई। मामला दर्ज कर लिया गया आगे कारवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here