Home Punjab>Moga Punjab News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के चोटियां गांव के फाटक के पास युवक की ट्रेन के नीचे आने से मौत होने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय गुरविंदर सिंह पुत्र सुच्चा सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मोगा फिरोजपुर रेल मार्ग देर शाम गुरविंदर सिंह पॉवर रेल इंजन के साथ फेट लगने के कारण ट्रेन के नीचे आ गया और इस हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना डगरू रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी।

वहीं रेलवे पुलिस ने मौके पर समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए मोगा के सरकारी हस्पताल में रखवा दिया। दूसरी ओर घटना की सूचना परिवार वालों को दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गुरविंदर सिंह के पिता सुच्चा सिंह ने बताया कि गुरविंदर सिंह मंडी में दिहाड़ी करने का काम करता था और सुबह से घर काम पर गया था और लेकिन उन्हें क्या पता था कि शाम को उसका शव इस हालत में मिलेंगा।

एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर का फोन आया था कि ट्रेन की चपेट में कोई व्यक्ति आ गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर हमने शव को कब्जे में ले लिया है और मृतक का परिवार भी मौके पर पहुंच गया। शव को समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से मोगा सरकारी हस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसके बाद परिजनों के बयानों के आधार पर अगली करवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here