Home Punjab>Moga Punjab News: जिम के बाहर स्कॉर्पियों सवार हमलावरों ने सरपंच की गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

Punjab News: जिम के बाहर स्कॉर्पियों सवार हमलावरों ने सरपंच की गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

0
Punjab News: जिम के बाहर स्कॉर्पियों सवार हमलावरों ने सरपंच की गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

मोगाः पंजाब में लगातार गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं जिले के कस्बा बाघापुराना में दिनदहाड़े गोलियां मारकर सरपंच का कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के पास कोटकपूरा रोड पर स्थित एक जिम के बाहर स्कॉर्पियों सवार अज्ञात हमलावरों ने सरपंच पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई।

इस घटना में गोलियां लगने से सरपंच की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरपंच हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गांव पत्तों हीरा सिंह वाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 12 बजे के आसपास हमालवारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। अज्ञात हमलावर जिम के बाहर पहुंचे और उन्होंने सरपंच पर गोलियां चला दीं।

गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार हरपिंदर सिंह बाघापुराना-कोटकपूरा रोड स्थित सूजन जिम के संचालक भी थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह वह अपनी थार गाड़ी में जिम पर पहुंचे थे। जैसे ही वह गाड़ी से नीचे उतरे, उसी दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार 4-5 हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में हरपिंदर सिंह हैप्पी को करीब 6-7 गोलियां लगीं।

जानकारी के अनुसार, हैप्पी को पहले भी थ्रेट काॅल आई थी और इनके पास बुलेट प्रूफ गाड़ी भी है। आज हैप्पी दूसरे गाड़ी में आए तो हमलावरों ने माैका देख उन्हें माैत के घाट उतार दिया। बाघापुराना थाना के एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक कुछ हमलावरों की पहचान कर ली गई है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here