Home Punjab>Moga Punjab News: कल होगी 1262 सरपंच और 4789 पंच उमीदवार की अग्नि परीक्षा, देखें वीडियो

Punjab News: कल होगी 1262 सरपंच और 4789 पंच उमीदवार की अग्नि परीक्षा, देखें वीडियो

0
Punjab News: कल होगी 1262 सरपंच और 4789 पंच उमीदवार की अग्नि परीक्षा, देखें वीडियो

मोगाः पंजाब में कल यानी 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव चुनाव होने जा रहे है। ऐसे में कल सरपंच और पंच उम्मीदवार की अग्नि परीक्षा होगी। वहीं चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों पर चुनावों को शांति पूर्वक करवाने के लिए प्रशासन की और से पुख्ता प्रबंध पूरे कर लिए गए है। मोगा जिला की बात करें तो यहां 340 पंचायतों के चुनाव हो रहे है। 340 पंचायतों में करीब 2486 वार्ड है और टोटल 383 पोलिंग स्टेशन और इनमे 662 बूथ बनाये गए है।

वहीं 340 पंचायतों के लिए कुल मेल और फिमेल 562867 वोटर है। इन स्थानों पर पोलिंग करवाने के लिए सुरक्षा को लेकर करीब 1400 पुलिस कर्मचारियों के इलावा एसपी रैंक के अधिकारी डीएसपी रैंक के अधिकारी तैनात किये गए है। मिली जानकारी के अनुसार जिले 20 टीमें और लगाईं गई है जो चुनावों के दौरान इन सब पर निगरानी रखेंगी। इनमे डिप्टी कमिश्नर, एसएसपी और एडीसी की तैनाती की गई है। वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी और शाम 4 बजे समाप्त होगी।

वोटिंग खत्म होने के कुछ देर बाद बूथों पर वोटिंग की गिनती का काम शुरू होगा। इस चुनावों का नतीजा कल शाम तक सामने आ जाएंगा। एडीसी रूलर जगविंदर सिंह ग्रेवाल कहा कि चुनाव प्रक्रिया के लिए जिले भर में लगे कर्मचारियों को अभी से डयूटियों पर तैनात रहने के आदेश दे दिए गए। वहीं अधिकारी बूथों पर चुनाव सामग्री लेकर पहुंच रहे है। उन्होंने कहा कि वह खुद बूथों का जायजा ले रहे है। ऐसे में शांतिमय ढंग से चुनाव करवाने के लिए उनके द्वारा पुख्ता प्रबंध किए जा रहे है। सवेंदनशील बूथों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here