Home Punjab>Moga Punjab News: घर की छत गिरने से 3 बच्चों सहित महिला घायल, देखें वीडियो

Punjab News: घर की छत गिरने से 3 बच्चों सहित महिला घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News: घर की छत गिरने से 3 बच्चों सहित महिला घायल, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव डाला से घर की छत गिरने की घटना सामने आई है। इस हादसे में छत के नीचे 3 बच्चों सहित महिला दब गई। हादसे में घायल चारों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक बच्चे की हालत नाजुक देखते हुए फरीदकोट रैफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना देर रात को हुई है।


इस हादसे को लेकर गांव वासियों ने बताया कि हादसा करीब रात 1:00 बजे के करीब हुआ, जब छत गिरने की आवाज हमें सुनाई दी। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर हम तुरंत भागे और छत के नीचे दबे हुए परिवार को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। इस घटना को लेकर गांव वासियों ने प्रशासन व अन्य समाजसेवियों से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि यह पीड़ित परिवार बहुत ही गरीब परिवार है जो पैसों की कमी के कारण अपने घर की मुरम्मत नहीं करवा सका और अब इतने बड़े हादसे का परिवार शिकार हो गया।

वहीं अस्पताल में दाखिल पीड़ित महिला गुरमीत कौर और गुरमेल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हम सोए हुए थे तभी आधी रात करीब 1:00 बजे हमारे कमरे की छत गिर गई। घटना के दौरान मैं और 3 बच्चे मौजूद थे जोकि रिश्ते में दोहते लगते है वह गंभीर जख्मी हो गए हैं। एक बच्चे के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे फरीदकोट रेफर कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here