Home Punjab>Moga पंजाब : चूरा पोस्त सहित एक गिरफ्तार, साथी फरार, देखें वीडियो

पंजाब : चूरा पोस्त सहित एक गिरफ्तार, साथी फरार, देखें वीडियो

0

मोगा :  पुलिस अब जिले को नशा मुक्त करने के लिए पूरी सख्ती कर रही है और नाके बंदी कर आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रही है। इसी कड़ी के तहत मोगा पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान बाबा मलड़ शाह रोड पर एक छोटे हाथी नंबर P B 08-6149 को रोककर जांच की तो उसमें से 20-20 किलो के दस बैग जो की टोटल 200 किलो के बरामद किए है।

थाना सिटी 2 में एनडीपीसी एक्ट के तहत 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपी का मेडिकल करवा कर मनयोग अदालत में पेश किया जाएगा। ताकि आरोपी का रिमांड हासिल कर सके। यह जानकारी मोगा डीएसपी रविंद्र सिंह ने मीडिया को दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here