Home Punjab>Moga पंजाबः बाइक और कार की टक्कर में एक की मौ+त, चालक फरार, देखें वीडियो 

पंजाबः बाइक और कार की टक्कर में एक की मौ+त, चालक फरार, देखें वीडियो 

0

मोगाः मोगा अमृतसर रोड पर आज तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 22 वर्षीय लखबीर कौर के रूप में हुई है। जबकि हादसे में दपंति गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं प्राइवेट अस्पताल के डॉ. अजमेर सिंह कालरा ने बताया कि उनके पास 3 लोग गंभीर हालत में आए थे। जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल था।

वही घायलों में 22 वर्षीय लखबीर कौर निवासी मेहना की हालत इतनी गंभीर थी कि जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी कि तीनों लोग मैहना गांव से रोजाना एक किसान के खेत में दिहाड़ी करने आते थे, जहां यह भीषण हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ दूरी पर ही किसान का खेत है।  हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल का पहिया चकनाचूर हो गया और चालक वाहन छोड़कर मौके पर ही फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here