Home Punjab>Moga Punjab News : पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामद, देखें वीडियो

Punjab News : पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामद, देखें वीडियो

0
Punjab News : पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामद, देखें वीडियो

मोगा : पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान स्विफ्ट कार से शराब बरामद की है। थाना प्रभारी गुरशरण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज थाना साउथ सिटी की ओर से संधू वाला रोड पर नाकेबंदी की हुई थी और हर आने जाने वाले की जांच कर रही थी। वहीं पुलिस ने एक काले रंग की स्विफ्ट कार जिसके शीशे भी काले किए हुए थे को रोककर उसकी तलाशी ली तो, कार से 32 पेटी अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ मार्का बरामद की।


थाना प्रभारी ने बताया कि अमरजीत सिह निवासी प्रीत नगर मोगा गाड़ी को चला था और जिसे काबू कर लिया है। वही आरोपी सुखपलविंदर सिंह मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बाकि का शराब उसकी पत्नी कुलविंदर कौर के देखरेख में घर पर शराब रखी है। जिसके बाद पुलिस ने घर पर छापेमारी कर 138 पेटी शराब चंडीगढ़ मार्का बरामद की गई।

पुलिस ने कुल 170 पेटी शराब की बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पति पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कारवाई शुरू कर दी है। आरोपी अमरजीत पर पहले भी 2 मामले दर्ज है और सुखपलविंदर सिंह पर एक मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि फरार तीसरे आरोपी को गिरफ्तारी अभी बाकि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here