Home Punjab>Moga Punjab News: राज मिस्त्री पर Chemical से हमला कर मोटरसाइकिल और नगदी लूट कर फरार, देखें वीडियो

Punjab News: राज मिस्त्री पर Chemical से हमला कर मोटरसाइकिल और नगदी लूट कर फरार, देखें वीडियो

0
Punjab News: राज मिस्त्री पर Chemical से हमला कर मोटरसाइकिल और नगदी लूट कर फरार, देखें वीडियो

मोगा। जिले के गांव कोकरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां, कोकारी गांव के रहने वाले राजगीर मिस्त्री के उपर केमिकल डाल कर मोटरसाइकिल और नगदी लूट कर लुटेरे फरार हो गये। बताया जा रहा है कि कुलदीप सिंह पेशे से राजगीर मिस्त्री का काम करता है जो कि रोजी रोटी के लिए काम की तलाश में मोटरसाइकिल पर घर से जा रहा था इसी बीच लुटेरों ने घेर कर केमिकल डाल दिया। जिसके बाद मौका देख लुटेरे मोटरसाइकिल, मोबाइल और जेब से नकदी लेकर फरार हो गये।

वहीं, राहगीरों ने नौजवान के घर घटना बारे सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल कुलदीप सिंह को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने कुलदीप सिंह की हालात को देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here