Home Punjab>Moga पंजाबः मिट्टी में मजदूरों के दबने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो 

पंजाबः मिट्टी में मजदूरों के दबने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो 

0

मोगाः पक्का दोसांझ रोड पर आज सुबह एक बडा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक पुराने मकान की नींव को खोदते समय हादसा हो गया। इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, नींव खोदने के दौरान उसमें से ईंटे निकालते समय 2 मजदूर मिट्टी की दाब में आ गए। इस हादसे के दौरान करीब 6 फीट की गहराई पर दोनों मजदूर काम कर रहे थे। वहीं दोनो मजदूरों को मोगा की समाज सेवी सोसाइटी के मेंबर मेयर बलजीत सिंह चानी की मदद से उन्हें मोगा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।

जहां पर उनका इलाज चल रहा है। वहीं जब इस घटना के बारे में मोगा की विधायक को पता चला तो वह घायलों का जानने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंची। बताया जा रहा है कि दोनों घायल की हालत खतरे से बाहर है। वहीं पीड़ित मजदूर ने मामले की जानकारी देते बताया कि वह आज सुबह मकान की नींव से ईंटे निकाल रहे थे। इस दौरान जब 6 फीट की खुदाई की जा रही थी तो ऊपर से मिट्टी गिर गई। इस हादसे में वह और एक अन्य मजूदर उसमें दब गए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here