मोगाः बाघापुराना कोटकपूरा रोड पर पाल मर्चेंट एजेंसी में दिन दिहाड़े वरना कार सवार तीन लुटेरे बंदूक दिखाकर लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू दी है। मामले में बाघापुराना के एसएचओ इंस्पेटर जसविंदर सिंह ने बताया कि घटना शनिवार शाम 5 बजे के करीब है।
उन्होंने बताया कि बाघापुराना कोटकपूरा रोड स्थित पाल मर्चेंट एजेंसी में एक वरना कार में तीन लोग आए। दो मर्चेंट एजेंसी के अंदर पहुुंचे और बंदूक दिखा एजेंसी से 2 लाख 23 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। तीनो आरोपी सिल्वर रंग की वरना कार में आए थे। कार चालक ने पगड़ी पहनी हुई थी। मौके पर डीएसपी बाघा पुराना के इलावा अन्य अधिकारी थे। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे है सीआईए की टीम भी आरोपियों की तलाश कर रही है।