Home Punjab>Muktsar पंजाबः लव मैरिज के चक्कर में मां ने गवाई जान के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाबः लव मैरिज के चक्कर में मां ने गवाई जान के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

श्री मुक्तसर साहिबः बेटे की लव मैरिज के चक्कर में मां को गवानी पड़ी जान। श्री मुक्तसर के एसआई वरुण मुख्य थाना सिटी ने गत दिवस परमजीत कौर उर्फ ​​पूजा की हत्या करने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के मुताबिक दिनांक 17/03/2024 को श्री मुक्तसर साहिब के गोनियाना रोड पर परमजीत कौर नाम की महिला पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। इसी बीच गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। मृत महिला के बेटे के मुताबिक उसने कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से प्रेम विवाह किया था और इस शादी को उसने कोर्ट में रजिस्टर्ड भी कराया था।

आरोपियों की पहचान गब्बर पुत्र अज्ञात, हैप्पी पुत्र बलविंदर सिंह, हीरा पुत्र अज्ञात, विक्की पुत्र अज्ञात, निहाल सिंह पुत्र कपूर सिंह, जसवीर कौर पत्नी निहाल सिंह वासी गोनियाना रोड थाना सिटी श्री मुक्तसर साहिब में मामला दर्ज किया गया है। जिनमें से आरोपी निहाल सिंह पुत्र कपूर सिंह, जसवीर कौर पत्नी निहाल सिंह और हैप्पी पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गोनियाना रोड से पुलिस ने आधुनिक तरीकों से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एफआईआर नंबर 42, धारा 302,148,149,120बी आईपीसी के तहत दर्ज किया।

प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि आरोपी निहाल सिंह की पत्नी से मृतक परमजीत कौर के बेटे ने शादी की थी। इसी रंजिश के चलते परमजीत कौर पूजा की हत्या कर दी गई। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here