Home Punjab>Muktsar पंजाब : कार डीलर ने चलाई गोली, देखें वीडियों

पंजाब : कार डीलर ने चलाई गोली, देखें वीडियों

0

रिवॉल्वर और कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

मुक्तसर साहिब : हलका मलोट में कार डीलर के द्वारा फायरिंग करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से रिवॉल्वर 32 बोर सहित 5 जिंदा कारतूस, एक खोल बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि कार का सौदा करवाने को लेकर हुए झगड़े में डीलर ने फायरिंग कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में मनदीप सिंह ने बताया कि गत दिवस को वह एक कार का सौदा करवा रहा था तो लालजीत सिंह भी वहां आ गया और उसका लाइसेंसी रिवाल्वर उसके पास था और उसके साथ कार का सौदा करवाने को लेकर उससे बहस करने लगा। अपने लाइसेंस रिवाल्वर से फायर कर दिया और उसे डराने की कोशिश की। 

 थाना प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि मलोट में कार बाजार में कार के सौदे को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया था। इस दौरान लालजीत सिंह उर्फ ​​लाली ने गोली चला दी। उक्त आरोपी लालजीत सिंह को पिस्तौल और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here