Home Punjab>Muktsar पंजाबः बैटरी चोरी के शक में व्यक्ति के गुप्तांग में डाल दी मिर्च, 2 गिरफ्तार

पंजाबः बैटरी चोरी के शक में व्यक्ति के गुप्तांग में डाल दी मिर्च, 2 गिरफ्तार

0

मुक्तसर साहिबः गिद्दड़बाहा ट्रक की बैटरी चोरी के संदेह में मजदूर को बंधक बनाकर उसे खौफनाक सजा दी गई। दरअसल, लोगों ने बैटरी चोरी के शक में व्यक्ति से पहले तो मारपीट की उसके बाद उसके गुप्तांग पर मिर्च भी डाल दी। पीड़ित फिलहाल उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने ट्रक मालिक व ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है और देर शाम वह रीगो गोदाम में मौजूद था कि वहां पर आशू सेठ उर्फ इशांत बांसल पुत्र सतपाल बांसल निवासी निकट सिटी क्लब गिद्दड़बाहा व ड्राइवर कुलदीप सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह निवासी यात्री की सत्थ कोटभाई गोदाम में पहुंचे और धोखे से उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। आशू सेठ और कुलदीप ने उस पर बैटरियां चोरी करने का आरोप लगाया और धमकी दी कि यदि बैटरियां वापस नहीं की तो अच्छा नहीं होगा।

युवक ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे अपने कोटभाई रोड पर बने फार्म में ले गए और रस्सी से टांगे व बाजू बांध दिए। उसके कपड़े उतार कर उसके गुप्तांग में मिर्च डाल दी गई। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक मालिक आशू उर्फ इशांत बांसल व ड्राइवर कुलदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। थाना गिद्दड़बाहा में तैनात एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here