Home Punjab>Muktsar पंजाब : लव मैरिज के चक्कर में मां ने गवाई जान, देखें वीडियो

पंजाब : लव मैरिज के चक्कर में मां ने गवाई जान, देखें वीडियो

0

श्री मुक्तसर साहिब : बेटे की लव मैरिज के बाद हुए विवाद में बीती रात एक महिला को तेजधार हथियारों से बुरी तरह घायल कर दिया गया। जिसे घायल अवस्था में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे रैफर कर दिया गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मामला प्रेम विवाह से जुड़ा है। मृतक महिला के बेटे ने कुछ समय पहले स्थानीय लड़की से प्रेम विवाह किया था और परिजनों के मुताबिक लड़की के रिश्तेदारों ने ही इस घटना को अंजाम दिया।

बीती रात श्री मुक्तसर साहिब के गोनियाना रोड पर परमजीत कौर नाम की महिला पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसी बीच गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। मृत महिला के बेटे के मुताबिक उसने कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से प्रेम विवाह किया था और इस शादी को उसने कोर्ट में रजिस्टर्ड भी कराया था।

इसकी सूचना संबंधित थाने को दी गई है। कल शाम जब उसकी मां घर के बाहर बैठी थी तो उसकी पत्नी के परिवार वालों और रिश्तेदारों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की बेटी की भी अगले सप्ताह शादी है। पुलिस ने मृत महिला के परिजनों के बयान पर ही आगे की कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here