Home Punjab>Muktsar पंजाब : चोर ने मंदिर को बनाया निशाना, देखें CCTV

पंजाब : चोर ने मंदिर को बनाया निशाना, देखें CCTV

0

श्री मुक्तसर साहिब : अबोहर रोड स्थित बाबा क्षेत्रपाल मंदिर को एक चोर ने निशाना बनाया है। चोर इस मंदिर का सारा खजाना उड़ा ले गया। इस संबंध में मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को रिपोर्ट दी गई है। आयोजकों के मुताबिक गत रात जब पंडित जी मंदिर में ताला लगाकर चले गए तो रात करीब 2 बजे चोर वारदात को अंजाम दिया।

चोर ने मंदिर के गेट की ग्रिल तोड़ दी और मंदिर की मुख्य गोलक का ताला तोड़ कर नकदी ले गया। यह घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें एक चोर मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करते हुए नजर आ रहा है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि करीब 2 महीने पहले भी मंदिर में चोरी की घटना हुई थी।

पुलिस को शिकायत भी दी गई थी, लेकिन चोर पकड़े नहीं गए। अब एक बार फिर मंदिर में चोरी हो गई है। इस घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई है। इस संबंध में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here