Home Punjab>Muktsar पंजाब : चोरों ने सुविधा केंद्र में की लाखों की चोरी, देखें वीडियो

पंजाब : चोरों ने सुविधा केंद्र में की लाखों की चोरी, देखें वीडियो

0

एलईडी व अन्य सामान चोरी

गिद्दड़बाहा : एसडीएम कार्यालय और डीएसपी कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर स्थित सुविधा केंद्र में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसी बीच चोरों ने एलईडी व अन्य सामान चोरी कर लिया। बेशक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लेकिन सीसीटीवी कैमरे का वीडियो साफ नहीं है।  इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

पुलिस ने घटना की जांच की है और इस सिलसिले में आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है। आपको बता दें कि करीब दो माह पहले गिद्दड़बाहा इलाके में लगातार हो रही चोरियों के मामले में उस समय पुलिस द्वारा चोर गिरोह को गिरफ्तार करने के बाद चोरियों पर विराम लग गया था। लेकिन अब सरकारी दफ्तर में चोरी की वारदातों पर लगाम नही लग रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here