Home Punjab>Nawanshahr Punjab News: बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, IED व हथियार सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

Punjab News: बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, IED व हथियार सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

0
Punjab News: बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, IED व हथियार सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
नवांशहरः पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से IED सहित हथियार बरामद किए है। यह कार्रवाई Punjab Police की विशेष टीम ने की। पूरे ऑपरेशन की निगरानी आईजी दीपक पारिक कर रहे थे और डीएसपी गुरचरण सिंह की टीम ने इसे अंजाम दिया। 2.5 किलो आरडीएक्स से बना तैयार IED बरामद पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ लोग बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं। जांच के दौरान जिला शहीद भगत सिंह (SBS) नगर इलाके से करीब 2.5 किलो आरडीएक्स से बना एक पूरी तरह तैयार इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया गया। यह बम पूरी तरह असेंबल हालत में था और उसमें पहले से बैटरियां लगी हुई थीं। इससे साफ है कि इसे कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता था। दो तरह के डिटोनेशन सिस्टम लगे थे पुलिस के मुताबिक इस आईईडी में दो अलग-अलग तरीके से धमाका करने की व्यवस्था की गई थी। वॉकी-टॉकी से चलने वाला रिमोट कंट्रोल सिस्टम। टाइमर मैकेनिज्म (समय सेट कर धमाका करना)। इसका मतलब था कि आरोपी इसे दूर से भी उड़ा सकते थे या फिर समय तय कर पहले से सेट कर सकते थे।     दो आरोपी गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान महावीर कुमार उर्फ काका व  मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के रूप में हुई है। महावीर के पास से एक ग्लॉक पिस्टल और 9 एमएम के चार जिंदा कारतूस भी मिले। पूछताछ में महावीर ने बताया कि उसने आईईडी की खेप लेकर उसे एसबीएस नगर बाईपास के पास मिट्टी में छिपा दिया था और आगे के आदेश का इंतजार कर रहा था। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने बम और रिमोट कंट्रोल डिवाइस बरामद कर लिया। विदेश से चल रहा था पूरा नेटवर्क जांच में सामने आया कि यह आतंकी मॉड्यूल विदेश में बैठे हैंडलरों के इशारे पर काम कर रहा था। इनमें गोपी नवाशहरिया, सुशांत चोपड़ा (राहों, एसबीएस नगर निवासी, वर्तमान में अमेरिका में) जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी (गांव कलाम, एसबीएस नगर) बताया जा रहा है कि ये लोग विदेश से पूरे नेटवर्क को निर्देश दे रहे थे। आगे की जांच जारी दोनों गिरफ्तार आरोपी फिलहाल एसएसओसी की पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस अब अन्य साथियों की पहचान कर रही है।सप्लाई चेन की जांच कर रही है। साथ ही फंडिंग नेटवर्क का पता लगा रही है। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया।      

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here