Home Punjab>Pathankot Punjab News: इस इलाके में भाजपा आगे, 50 वार्डों में 22 सीटों पर की जीत दर्ज, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में भाजपा आगे, 50 वार्डों में 22 सीटों पर की जीत दर्ज, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में भाजपा आगे, 50 वार्डों में 22 सीटों पर की जीत दर्ज, देखें वीडियो

पठानकोटः नगर निगम पठानकोट के 50 वार्डों के लिए 26 मई को चुनाव हुए थे। वहीं अब चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं जिसने सबको हैरान कर दिया है। नतीजों के मुताबिक भाजपा ने 22 वार्डों पर अपनी जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस 18 सीटों पर विजय रही। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी को पठानकोट नगर निगम से 10 वार्डो पर जीत हासिल हुई। इस तरह पठानकोट नगर निगम में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। पार्टी को बहुमत के लिए 26 सीटों की जरूरत है। हलका सुजानपुर नगर कौंसिल के 15 वार्डों में 4 भाजपा 4 कांग्रेस और 4 ही आम आदमी पार्टी के हिस्से आई हैं। वहीं 3 आजाद उम्मीदवार भी जीते हैं, जोकि नगर कौंसिल सुजानपुर में कमेटी बनाने में अपना सहयोग करेंगे।

वहीं इस बारे में भाजपा के कार्यकारिणी प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि पठानकोट में नगर निगम अपनी कॉरपोरेशन बनाने जा रहा है और भाजपा ने इतने बड़े स्तर पर इलाके से जीत हासिल की है जिसकी उन्हें खुशी है और वह अब इलाके में विकास की झड़ी लगा देंगे।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस जिसको नगर निगम में 18 सिटें मिली हैं उन्होंने भी अपनी जीती हुई सीटों को लेकर खुशी जाहिर की। कांग्रेस के पंजाब कोषाध्यक्ष अमित विज ने कहा कि लोगों ने अपना फतवा जारी किया है और कांग्रेस पठानकोट में 18 वार्डो पर अपनी जीत हासिल कर चुकी है।

वहीं इस बारे में बात करते हुए कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की ओर से पंजाब में बहुत काम किया गया है। नगर निगम पठानकोट में आपकी परफॉर्मेंस सही न होने पर उन्होंने कहा कि लोगों को जो सही लगा उन्होंने अपना फतवा जारी किया, लेकिन हमने ईमानदारी से अपना काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here