Home Punjab>Pathankot Punjab News: 4 दिन से लापता LIC के कर्मी का पेड़ से लटकता मिला शव, देखें वीडियो

Punjab News: 4 दिन से लापता LIC के कर्मी का पेड़ से लटकता मिला शव, देखें वीडियो

0
Punjab News: 4 दिन से लापता LIC के कर्मी का पेड़ से लटकता मिला शव, देखें वीडियो

 परिजनों ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप

पठानकोटः जिले के साथ लगते गांव अनेड़ में 4 दिनों से लापता युवक का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के पास ही पेड़ से युवक का शव लटका हुआ मिला। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जिसके बाद इलाका निवासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उताकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय मृतक एलआईसी में नौकरी करता था। दूसरी ओर परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए है, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

परिजनों का आरोप है कि युवक के लापता होने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। यदि समय रहते पुलिस सक्रियता दिखाती और तलाशी अभियान तेज करती, तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी। जबकि परिवार दिन-रात युवक की तलाश में भटकता रहा।
घटना के बाद उपजे तनाव को देखते हुए डीएसपी जगदीश राज मौके पर पहुंचे और परिवार सहित गांव वासियों को शांत करवाया।

उन्होंने परिवार को निष्पक्ष जांच का पूर्ण भरोसा दिलाया है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here