Home Punjab>Pathankot Punjab News: मानसून से पहले अलर्ट मोड पर सरकार, बाढ़ से निपटने के लिये सभी तैयारियां मुकम्मल, देखें वीडियो

Punjab News: मानसून से पहले अलर्ट मोड पर सरकार, बाढ़ से निपटने के लिये सभी तैयारियां मुकम्मल, देखें वीडियो

0
Punjab News: मानसून से पहले अलर्ट मोड पर सरकार, बाढ़ से निपटने के लिये सभी तैयारियां मुकम्मल, देखें वीडियो

पठानकोटः बरसात से पहले ही सरकार और प्रशासन ने बाढ़ जैसी स्थितियों से निपटने की सारी तैयारियां की मुकम्मल कर ली हैं। रणजीत सागर डैम के एक्सईएन इंजीनियर मनीष कुमार ने बताया कि इस समय हमारे पास आज का (वर्तमान) जल स्तर रणजीत सागर बांध पर 506.42 मीटर है। जो हमारा मैक्सिमम (अधिकतम) जल स्तर रणजीत सागर बांध का है, वह 528 मीटर है, तो तकरीबन (लगभग) हम 22 मीटर नीचे हैं उन्होंने ने बताया कि इस समय स्थिति बिल्कुल सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि वह लोगों से यही अपील करते है बाढ़  का सीजन है, थोड़ा बचाव करके रहें। नदियों/दरियाओं से थोड़ा दूर ही रहें।

पिछले साल बरसाती के चलते माधोपुर हेड वर्क टूटने के कारण काफी गांव में जाने वाली नुकसान हुआ था जिसके चलते प्रशासन की ओर से अब बरसाती से पहले ही सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं जिसके चलते इस संबंधी जब रणजीत सागर डैम के अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना है कि उनकी ओर से पुरिया तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है और सभी टीमों के साथ वह मीटिंग कर चुके हैं और लोगों को इस बार किसी भी तरह की मुश्किलों का सामना नहीं करने दिया जाएगा इसके लिए वह पूरी तरह तैयारहै

इस संबंधी जानकारी देते हुए एक्स ई एन इंजीनियर मनीष कुमार ने बतायाकी इस समय हमारे पास आज का करंट (वर्तमान) जल स्तर रणजीत सागर बांध पर *506.42 मीटर है। और जो हमारा मैक्सिमम (अधिकतम) जल स्तर रणजीत सागर बांध का है, वह 528 मीटर है। तो तकरीबन (लगभग) हम  22 मीटर नीचे हैं उन्होंने ने बताया कि इस समय स्थिति बिल्कुल सुरक्षित है। इस समय कोई ऐसी समस्या नहीं है। जरूर बारिश हो रही है कैचमेंट एरिया में, लेकिन हम इस समय पूरी तरह सुरक्षित स्थिति में हैं। उन्होंने ने बताया कि पिछले साल जो स्थितियां बनी थीं, उसको देखते हुए हमने इस समय पूरे इंतजाम किए हुए हैं। हमारे सारे हैवी मूविंग और अर्थ-मूविंग व्हीकल्स (भारी वाहन व मशीनें) उपलब्ध हैं। हम सभी सड़कों को खुला (ओपन) रखने की कोशिश कर रहे हैं ताकि रास्ते में कोई लैंडस्लाइड (भूस्खलन) वगैरह हो तो निपटा जा सके।

इसके अलावा, हमारी  QRTs (क्विक रिस्पांस टीमें)बनी हुई हैं। पानी छोड़ने का फिलहाल कोई प्लान नहीं है, लेकिन अगर ऐसा कुछ होता भी है, तो हम नीचे (निचले इलाकों में) पहले से सूचना/इंटीमेशन जरूर देंगे। उन्होंने ने बताया कि  फिलहाल डैम से कोई पानी नहीं छोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वह लोगों से यही अपील करते है बाढ़ का सीजन है, थोड़ा बचाव करके रहें। नदियों/दरियाओं से थोड़ा दूर ही रहें। अगर कोई साइरन या ऐसी कोई चेतावनी सुनाई देती है, तो कृपया दरियाओं (नदी के तटों) से दूर चले जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here