Home Punjab>Pathankot Punjab News: पाकिस्तान को Live CCTV Footage भेजने वाला शख्स काबू

Punjab News: पाकिस्तान को Live CCTV Footage भेजने वाला शख्स काबू

0
Punjab News: पाकिस्तान को Live CCTV Footage भेजने वाला शख्स काबू
पठानकोटः पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सुजानपुर इलाके से एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया शख्स सुजानपुर के पुल नंबर 4 और पुल नंबर 5 के बीच गुप्त रूप से CCTV कैमरे लगाकर इलाके की लाइव फुटेज पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेज रहा था।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी लंबे समय से इस गतिविधि को अंजाम दे रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किन लोगों के संपर्क में था और अब तक कितनी अहम जानकारी पाकिस्तान भेज चुका है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। वहीं इलाके में लगे CCTV कैमरों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग भी इस खुलासे के बाद हैरान हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here