Home Punjab>Pathankot Punjab News: चोरों ने रेडिमेड दुकान को बनाया निशाना, चुराए लाखों के कपड़े, देखें वीडियो

Punjab News: चोरों ने रेडिमेड दुकान को बनाया निशाना, चुराए लाखों के कपड़े, देखें वीडियो

0
Punjab News: चोरों ने रेडिमेड दुकान को बनाया निशाना, चुराए लाखों के कपड़े, देखें वीडियो

पठानकोट। जिले में आए दिन चोरों के हौंसले बुलंद दिख रहे हैं। जिससे आये दिन लोगों में डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच शहर के बीचों-बीच स्थित पीर बाबा चौक में बीती रात चोरों ने रेडिमेड कपड़ों की दुकान को निशाना बनाया। इस बारे में जानकारी देते हुए शोरूम मैनेजर रमन कुमार ने बताया कि वह हर दिन की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह किसी ने फोन करके बताया कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं और शटर भी खुला हुआ है। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की मौजूदगी में जब दुकान की जांच की गई तो पता चला कि चोर सारे महंगे कपड़े चुराकर अपने साथ ले गए और जाते समय कैमरे भी तोड़ गए। CCTV फुटेज रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और चोरी का माल बरामद किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here