Home Punjab>Patiala Punjab News: पाइपों के गोदाम में लगी भीषण आग, मैरिज पैलेस भी चपेट में आया, देखें वीडियो

Punjab News: पाइपों के गोदाम में लगी भीषण आग, मैरिज पैलेस भी चपेट में आया, देखें वीडियो

0
Punjab News: पाइपों के गोदाम में लगी भीषण आग, मैरिज पैलेस भी चपेट में आया, देखें वीडियो
राजपुरा: राजपुरा–पटियाला जीटी रोड पर एक बड़े पैलेस के पास स्थित फैक्ट्री के गोदाम में रखे प्लास्टिक के पाइपों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने को कोशिश कर रही हैं। परंतु खबर लिखे जाने तक आग पर किसी तरह का काबू नहीं पाया जा सका है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और कोई भी इसकी पुष्टि करने को तैयार नहीं है। जिस स्थान पर आग लगी है, उसके बिल्कुल साथ ही राजपुरा का प्रसिद्ध मैरिज पैलेस स्थित है, जहां उस समय शादी का समारोह चल रहा था। आग की वजह से शादी समारोह में भी खलल पड़ा और वहां मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here