Home Punjab>Patiala Punjab News: Hospital में महिला को थप्पड़ मारने के मामले में स्वाथ्य मंत्री ने लिया कड़ा संज्ञान, कर्मचारी निलंबित, देखें वीडियो

Punjab News: Hospital में महिला को थप्पड़ मारने के मामले में स्वाथ्य मंत्री ने लिया कड़ा संज्ञान, कर्मचारी निलंबित, देखें वीडियो

0
Punjab News: Hospital में महिला को थप्पड़ मारने के मामले में स्वाथ्य मंत्री ने लिया कड़ा संज्ञान, कर्मचारी निलंबित, देखें वीडियो

पटियालाः शहर के माता कौशल्या अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए लाइन में खड़ी एक महिला को थप्पड़ मारने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने वीरवार सुबह करीब 9 बजे अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य मंत्री सीधे अस्पताल की ओपीडी विभाग में पहुंचे, जहां उन्होंने पर्ची काउंटर पर खड़ी महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। महिलाओं ने लंबी कतार, अव्यवस्था और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर शिकायतें भी रखीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने महिला को थप्पड़ मारने वाले कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह की लापरवाही और दुर्व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारी की हरकत से महिला या उसके बच्चे को गंभीर चोट लग सकती थी, जो अत्यंत चिंताजनक है। स्वास्थ्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और मामले की जांच के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। अस्पताल प्रशासन को निर्देश देते हुए उन्होंने व्यवस्था सुधारने, पर्ची काउंटर पर भीड़ प्रबंधन बेहतर करने और मरीजों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here