Home Punjab>Patiala होशियारपुरः  आप विधायक की इनोवा और I- 20 कार में हुई भीषण टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

होशियारपुरः  आप विधायक की इनोवा और I- 20 कार में हुई भीषण टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

0

होशियापुर/सोनू थापर: आप पार्टी के विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आप विधायक की गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस  हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार दसूहा में आज सुबह करीब 11 बजे  विधायक की गाड़ी तलवाड़ा की तरफ जा रही थी।

इसी बीच विधायक की इनोवा गाड़ी और आई 20 कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। विधायक और उनके सहयोगी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here