Home Punjab>Patiala पंजाबः मां वैष्णों देवी माथा टेकने जा रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, गाड़ी के उड़े परखच्चे

पंजाबः मां वैष्णों देवी माथा टेकने जा रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, गाड़ी के उड़े परखच्चे

0

टांडा उड़मुड़ : होशियापुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात गांव कुराला के पास हाईवे पर सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक परिवार वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहा था। इस दौरान हाईवे पर कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में  एक्सयूवी गाड़ी सवार 5 लोगों में से 3 को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि घायलों को टांडा सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद होशियारपुर रैफर कर दिया गया है। हादसे के शिकार लोग मध्य प्रदेश राज्य के रहने वाले हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब अचानक उनके सामने एक गाड़ी आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here