Home Punjab>Patiala पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटकाः MLA राज कुमार चब्बेवाल ने दिया इस्तीफा

पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटकाः MLA राज कुमार चब्बेवाल ने दिया इस्तीफा

0

होशियारपुरः विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल से कांग्रेस विधायक डाॅ. राज कुमार चब्बेवाल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में साफ है कि वह आज आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। सूत्रों से खबर मिली कि वह आज आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। डाॅ. राज कुमार चब्बेवालके इस्तीफे ने इस बात पर मुहर लगा दी है। डॉ. राज कुमार चब्बेवाल दोआबा के दलित वोट बैंक का बड़ा चेहरा हैं। फिलहाल राज कुमार चब्बेवाल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता भी हैं।

इस बीच कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका साबित हो सकता है। आम आदमी पार्टी डॉ. राज कुमार चब्बेवाल को होशियारपुर से लोकसभा टिकट दे सकती है। इससे पहले डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने 2019 का लोकसभा चुनाव होशियारपुर से लड़ा था। लेकिन बीजेपी उम्मीदवार सोम प्रकाश ने उन्हें हरा दिया था। इससे पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि होशियारपुर के पूर्व डीएचओ डाॅ. लखवीर सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे और पार्टी उन्हें होशियारपुर से चुनाव लड़ा सकती है, लेकिन पूर्व डीएचओ डाॅ. लखवीर सिंह कल अकाली दल में शामिल हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here