Home Punjab>Patiala पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, आज मौजूदा MLA हो सकता है आप पार्टी में शामिल

पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, आज मौजूदा MLA हो सकता है आप पार्टी में शामिल

0

इसी विधायक ने विधानसभा में खोला था आप के खिलाफ मोर्चा

होशियारपुरः लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी छोड़कर आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगने वाला है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस विधायक राजकुमार चैबेवाल आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि यही विधायक जंजीरों के साथ विधानसभा के बाहर पहुंचे और आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखे जुबानी हमले किए थे। अब राजकुमार चैबेवाल उसी पार्टी का हिस्सा बन रहे हैंष बता दें कि कांग्रेस सांसद प्रणीत कौर कल बीजेपी में शामिल हो गईं। अब एक विधायक कांग्रेस छोड़ने को तैयार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here