Home Punjab>Patiala Punjab: इस इलाके में 2 पक्षों में हुए झगड़े में चली गोलियां, 2 घायल 

Punjab: इस इलाके में 2 पक्षों में हुए झगड़े में चली गोलियां, 2 घायल 

0
Punjab: इस इलाके में 2 पक्षों में हुए झगड़े में चली गोलियां, 2 घायल 

होशियारपुरः थाना मेहटियाना के अंतगर्त आते गांव पंडोरी बीबी में दो पक्षों में खूनी विवाद हो गया। दरअसल, जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान एक दूसरे पर गोलियां चलाई गई। गोली लगने से दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, जमीन पर कब्जा छुड़ाने के लिए दर्जनों लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए। जमीन को जबरन जोतने की कोशिश कर रहे पक्ष का दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

इस दौरान गोली लगने से एक पक्ष से इंदरप्रीत सिंह तथा दूसरे पक्ष से सरपंच अमर सिंह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने इंदरप्रीत सिंह को डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया। इस बीच गोली चलने की सूचना मिलते ही थाना मेहटियाना में तैनात एसए‌चओ इंस्पेक्टर उषा रानी व डीएसपी (आर) शिवदर्शन सिंह संधू भी मौके पर पहुंच गए। थाना मेहटियाना के एएसआई विजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है। घायलों के होश में आने के बाद शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले में आगे बनती कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here