Home Punjab>Patiala पंजाबः इस इलाके में तेंदुए का कहर, दहशत में लोग, देखें वीडियो

पंजाबः इस इलाके में तेंदुए का कहर, दहशत में लोग, देखें वीडियो

0

होशियारपुरः जिले के वार्ड नंबर 24 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला वेस्ट एन्क्लेव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीती रात करीब 11 बजे मोहल्ले में घूमते तेंदुए की वीडियो वायरल हो रही है, जिसके बाद से मोहल्ला निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। इस मौके पर पार्षद पवित्रदीप लुबाना ने प्रशासन से मांग की है कि तेंदुए को जल्द पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए, ताकि किसी भी तरह की जनहानि से बचा जा सके।

उन्होंने कहा कि इस मोहल्ले में बुजुर्ग और लोग रात तक टहलते रहते हैं। इसके अलावा बच्चे भी गली में साइकिल चलाते हैं। ऐसे में तेंदुए को लेकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि तेंदुए को लेकर जल्द गंभीर कदम उठाया जाए। वहीं इस मौके पर उन्होंने मोहल्ला निवासियों से भी सतर्क रहने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here