Home Punjab>Patiala Punjab News: डल्लेवाल की हालत नाजुक, आज किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

Punjab News: डल्लेवाल की हालत नाजुक, आज किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

0
Punjab News: डल्लेवाल की हालत नाजुक, आज किसान निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

पटियालाः पंजाब के खनौरी और शंभू बार्डर पर किसानों द्वारा MSP समेत 13 मांगों को लेकर धरना जारी है। वहीं किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 20 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए हुए है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। कल उनसे केंद्रिय गृह विभाग के डायेक्टर मयंक मिश्र और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने मुलाकात करके हाल जाना था। वहीं आज पंजाब को छोड़कर देशभर में किसानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएंगा। यह ट्रैक्टर मार्च सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर 2 बजे तक निकाला जाएगा।​​​​​​

किसान नेता डल्लेवाल ने राष्ट्रपति के नाम लेटर लिखा है। डल्लेवाल द्वारा लिखी गई लेटर की कॉपी DC और SDM को सौंपी जाएगी। डल्लेवाल ने 26 नवंबर को आमरण अनशन शुरू किया था। 96 घंटे पंजाब पुलिस की हिरासत में रहने के बाद से वह खनौरी बॉर्डर पर ही हैं। उनका वजन काफी कम हो चुका है। डॉक्टरों की टीम डल्लेवाल के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। ​​​​​​डॉक्टरों का कहना है कि डल्लेवाल को साइलेंट हार्ट अटैक का खतरा है।

उनका शरीर कमजोर हो गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना जरूरी है। उधर, किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने रविवार को पंजाब की सभी किसान यूनियनों को लेटर लिखकर एक मंच पर आने की बात कही थी। पंधेर के लेटर पर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने वाले पंजाब किसान यूनियन के अध्यक्ष रुलदू सिंह मानसा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आंदोलन का मुख्य चेहरा जगजीत सिंह डल्लेवाल भी हैं, लेकिन लेटर पर उनकी यूनियन के साइन नहीं है।

डल्लेवाल के संगठन से जुड़े नेताओं की अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, पंधेर से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये इंटरनल कमेटी का मामला है। जिसे जो जिम्मेदारी दी गई थी, वह निभा रहा है। वहीं पंजाब किसान कांग्रेस के प्रधान बिक्रम सिंह संधू डल्लेवाल के समर्थन में चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here